विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मशहूर क्रिकेटर से टूटी सगाई, 12 साल छोटे एक्टर से शादी-फिर तलाक... 90's की टॉप हसीना ऐसे बिता रहीं जिंदगी

Published: Mon, 09 Feb 2026 03:16 PM (IST)

बॉलीवुड की एक हसीना 80 और 90 के दशक में अपने करियर के पीक पर थीं। काम के अलावा वह ...और पढ़ें

एक्ट्रेस की क्रिकेटर से टूटी थी सगाई। फोटो क्रेडिट- एक्स

एक्ट्रेस की क्रिकेटर से टूटी थी सगाई। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 80 और 90 के दशक में लीडिंग एक्ट्रेस के तौर पर बॉलीवुड पर राज करने वालीं एक हसीना की निजी जिंदगी काफी सुर्खियों में रही।

सुपरहिट फिल्म से डेब्यू, सक्सेस, ब्रेक और कमबैक... जब भी अदाकारा बड़े पर्दे पर आईं, अपनी खूबसूरती और अदाकारी से हर किसी का मन मोह लिया। जितना चमकदार उनका करियर था, निजी जिंदगी भी खूब लाइमलाइट में रही।

उस दौर के मशहूर क्रिकेटर के साथ सगाई हुई। कई अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ा और फिर शादी के बाद भी फिल्मों में एक्टिव रहीं। हालांकि, तलाक के बाद उन्होंने फिल्मों से थोड़ी दूरी बना ली। 90s की ये क्वीन आज ग्लैमर वर्ल्ड से दूर हैं।

सनी देओल से भी जुड़ा नाम

यह अदाकारा कोई और नहीं, बल्कि अमृता सिंह (Amrita Singh) हैं। बेताब से डेब्यू करने वालीं अमृता 80 के दशक में अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी चर्चा में थीं। पहले उनका नाम सनी देओल (Sunny Deol) से जुड़ा था और फिर उन्होंने एक क्रिकेटर से सगाई की थी।

Amrita Singh

क्रिकेटर संग हो गई थी सगाई

दरअसल, कथित तौर पर सनी देओल से ब्रेकअप के बाद अमृता सिंह, मशहूर क्रिकेटर रवि शास्त्री (Ravi Shastri) के साथ जुड़ा था। जी हां, कहां जाता है कि दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर इतने सीरियस थे कि उन्होंने सगाई भी कर ली थी। मगर यह रिश्ता ज्यादा चला नहीं। एक बार इशारों-इशारों में रवि ने कहा था कि वह एक एक्ट्रेस वाइफ नहीं चाहते हैं। वह एक ऐसी बीवी चाहते हैं जो परिवार पर ध्यान दे।

Amrita Singh Ravi Shastri

फिर अमृता सिंह ने भी एक स्टेटमेंट में कहा था कि वह अभी अपने करियर में काफी बिजी हैं। वह अभी तो नहीं, लेकिन कुछ साल बाद फुल टाइम वाइफ और मदर बन जाएंगी। ऐसा कहा जाता है कि तालमेल न बैठने की वजह से दोनों अलग हो गए।

यह भी पढ़ें- एक शर्त की वजह से बलि चढ़ा Amrita Singh और रवि शास्त्री का रिश्ता, 80 के दशक की लव स्टोरी का हुआ था दुखद अंत

12 साल छोटे एक्टर संग शादी-तलाक

रवि शास्त्री से अलग होने के बाद अमृता सिंह ने खुद से 12 साल छोटे सैफ अली खान (Saif Ali Khan) से शादी रचाई थी। हालांकि, उनकी शादी भी ज्यादा समय तक नहीं चली और 2004 में दोनों अलग हो गए। सैफ से तलाक के बाद अमृता ने दोबारा शादी नहीं की।

Amrita Singh saif ali khan

अब क्या कर रही हैं अमृता सिंह?

तलाक के बाद अमृता सिंह ने कलयुग, कजरारे, औरंगजेब, 2 स्टेट्स और बदला जैसी फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह इंडस्ट्री से दूर हो गईं। आज वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी नहीं हैं। वह अपने बच्चों सारा अली खान और इब्राहिम अली खान को कैमरे के पीछे सपोर्ट कर रही हैं।

यह भी पढ़ें- 'अमृता सिंह माफी मांगती तो...', Orry ने सारा की मां पर लगाया 'ट्रॉमा' देने का इल्जाम, लड़ाई की असली वजह आई सामने