विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan Attack: परिवार के लिए हमलावर से भिड़ गए सैफ अली खान, बहन सबा ने बताया क्या-क्या हुआ

Published: Thu, 16 Jan 2025 08:42 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर गुरुवार तड़के उनके बांद्रा स्थित आवास पर एक घुसपैठिए ने हमला कर दिया। एक्टर ...और पढ़ें

सबा आजाद ने सैफ पर हुए हमले के बाद दिया पहला बयान (photo: Instagram)
सबा आजाद ने सैफ पर हुए हमले के बाद दिया पहला बयान (photo: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सैफ अली खान के बांद्रा स्थित आवास में चोरी के इरादे से घुसे एक चोर ने उन पर हमला कर दिया था। हमलावर उनके घर के अंदर जाकर बच्चों के कमरे में घुसने का प्रयास कर रहा था जब उनकी नौकरानी की नजर उस पर पड़ी। नौकरानी ने जोर जोर से शोर मचाया और सैफ अली खान को बुलाया।

सैफ की हालत ठीक है

एक्टर ने वहां पहुंचकर उसे रोकने का प्रयास किया। हमलावर के पास चाकू था जिससे उसने एक्टर पर हमला कर दिया। उसने सैफ पर 6 बार वॉर किया जिसमें से एक्टर को दो जगह गहरी चोट आई है जबकि बाकि घाव हल्के हैं। फिलहाल उनकी सर्जरी हो गई है और उन्हें अभी अस्पताल में ही आईसीयू में रखा गया है। सैफ अभी खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: तैमूर की नैनी को बनाया था बंधक, मांगे 1 करोड़ रुपए; सैफ अली खान के घर में चाकूबाज ने और क्या क्या किया?

कई सेलेब्स ने जाहिर की चिंता

अब सैफ की बहन सबा पटौदी,जो मुंबई में नहीं थीं ने अब हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने हमले पर अपना दुख व्यक्त किया और साथ ही अपने भाई पर गर्व भी जताया। एक्टर पर हुए हमले से हर कोई शॉक्ड है और साथ ही बांद्रा जैसे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाया।

सबा ने जारी की पहली स्टेटमेंट

सबा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में लिखा,"मैं हैरान हूं। इससे उबरने की कोशिश कर रही हूं,लेकिन भाईजान आप पर गर्व है। परिवार का ख्याल रखना और मुश्किल वक्त में खड़ा होना, अब्बा को गर्व महसूस कराएगा। जल्द ठीक हो जाइए। वहां होने का मन कर रहा है, जल्दी मिलते हैं। हमेशा दुआएं और प्रार्थनाएं।" सबा ने इस पोस्ट में सैफ के साथ अपनी बचपन की एक तस्वीर भी साझा की।

बहन ने की भाई के लिए दुआ

सबा ने आगे लिखा- 'मुझे वहां नहीं होने की कमी खल रही है। आपसे जल्द आकर मिलूंगी। आपके लिए हमेशा दुआ करती हूं। आपसे बहुत प्यार है। बता दें कि सबा सैफ की छोटी बहन हैं। उन्होंने बॉलीवुड की राह ना चुनकर ज्वेलरी डिजाइनिंग में अपना करियर बनाया।'

फिलहाल हमलावर की तलाश के लिए 10 टीमें बनाई हैं। वहीं एक अज्ञात शख्स की सीसीटीवी फुटेज भी उनकी बिल्डिंग से जारी हुई है।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan पर हुए हमले के समय क्या सच में घर पर नहीं थीं Kareena Kapoor? मुंबई पुलिस ने बताया सच