विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Saif Ali Khan Attack: तैमूर की नैनी को बनाया था बंधक, मांगे 1 करोड़ रुपए; सैफ अली खान के घर में चाकूबाज ने और क्या क्या किया?

Published: Thu, 16 Jan 2025 07:33 PM (GMT+05:30)Updated: Thu, 16 Jan 2025 08:14 PM (GMT+05:30)

Saif Ali Khan Attacked बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मुंबई पुलिस ने एक बड़ा खुलासा ...और पढ़ें

सैफ अली खान के घर में दाखिल चाकूबाज ने तैमूर की नैनी पर हमला किया था।(फोटो सोर्स: एएनआई)
सैफ अली खान के घर में दाखिल चाकूबाज ने तैमूर की नैनी पर हमला किया था।(फोटो सोर्स: एएनआई)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan attacked) पर हुए हमले को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सैफ अली खान के घर में घुसे चोर ने तैमूर की नैनी से 1 करोड़ रुपए की डिमांड की थी। आरोपी ने तैमूर की नैनी को बंधक भी बना लिया था। उन्होंने थोड़ी चाट भी आई है। पुलिस ने बताया कि चाकूबाज ने सैफ से कुछ नहीं मांगा था।

चाकूबाज ने सैफ पर 6 बार किए हमले

बता दें कि बुधवार देर रात मुंबई के बांद्रा स्थित सैफ अली खान के घर में दाखिल होकर आरोपी ने उन पर हमला किया। रात 2 बजे एक अज्ञात शख्स सैफ के घर में दाखिल होकर उनकी नौकरानी से बहस करने लगा।

जब सैफ ने आरोपी से बातचीत करने की कोशिश की तो उसने उन पर अटैक कर दिया। इसी दौरान सैफ पर उसने धारदार हथियार से 6 बार हमला किया। एक्टर की लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा है।

रात 2 बजे सैफ के घर में दाखिल हुआ चाकूबाज

इस घटना को लेकर पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सैफ के घर में हमले के कुछ घंटे पहले ही मौजूद था। सैफ अली खान सतगुरु शरण 12 मंजिला बिल्डिंग में रहते हैं। सैफ और उनका परिवार 11वीं और 12वीं मंजिल पर रहता है। रात करीब 2 बजे के आस-पास सैफ अली खान के घर पर उन पर चाकू से हमला किया।

यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan Attack: हत्या, डकैती... इन 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज; पुलिस ने किए कई सनसनीखेज खुलासे