विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 21, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Taimur Birthday: आयरन मैन ने बांह पकड़कर हवा में तैमूर को घुमाया, फैंस बोले- 'अरे उसका हाथ'

Published: Sat, 21 Dec 2024 05:29 PM (GMT+05:30)

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) को बॉलीवुड का पॉवर कपल माना जाता है। बीते ...और पढ़ें

तैमूर के जन्मदिन का वीडयो हो रहा वायरल (Photo: Instagram)
तैमूर के जन्मदिन का वीडयो हो रहा वायरल (Photo: Instagram)

HighLights

  1. 20 दिसंबर को होता है बर्थडे
  2. करीना के बड़े बेटे हैं तैमूर
  3. करीना ने शेयर की फोटोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान 20 दिसंबर को 8 साल के हो गए। तैमूर ने ये दिन अपने फ्रेंडस और फैमिली के साथ मनाया। इस खास मौके पर पटौदी हाउस में बच्चों के लिए एक पार्टी रखी गई थी जिसमें सुपर हीरोज बैटमैन, स्पाइडरमैन और आयरनमैन भी नजर आए।

तैमूर को हो रहा था दर्द

वहीं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ने पार्टी के अंदर की कुछ वीडियोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस वीडियो में मार्वल के सुपरहीरो के गेटअप में नजर आ रहा एक व्यक्ति बांह पकड़कर तैमूर को उठा देता है। आयरन मैन ने इन बच्चों को एकसाथ उठा लिया और वे इस राइड को खूब इंजॉय करते दिखे। हालांकि तैमूर की शक्ल देखकर ऐसा लग रहा है जैसे उन्हें ये पसंद नहीं आया। जैसे ही तैमूर को लिफ्ट किया जाता है वैसे ही उन्हें थोड़ा सा पेन होता है और वो इसकी शिकायत भी करते हैं। वहीं पीछे भी कई सारे झूल लगे हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में छाया Raha का टशन, कपूर खानदान की फोटो देख बोले फैंस- विरासत में मिली खूबसूरती

फैंस ने किए कई सारे कमेंट्स

वीडियो को देखकर फैंस इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "टिम को अपने जन्मदिन पर चोट लग गई। इसी के साथ उसने उदास चेहरे वाले इमोटिकॉन बनाए।" एक दूसरे यूजर ने लिखा, “निश्चित नहीं हूं कि बच्चे को इस तरह एक हाथ से उठाना सुरक्षित है या नहीं। उसकी बगल की नसों में खिंचाव हो सकता है। ये कुछ ज्यादा ही हो गया।” तीसरे ने लिखा,"टिम दर्द से चिल्ला रहा था।" एक अन्य ने लिखा,"बच्चे को पकड़ने का बेहद गलत तरीका...कोहनी के दर्द के कारण उसका चेहरा बन गया है।"

View this post on Instagram

A post shared by Saba Pataudi (@sabapataudi)

बुआ सबा ने टिमटिम को दी बधाई

सबा ने ये वीडियो शेयर करते हुए तैमूर को उसके 8वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। इस वीडियो में एक अन्य तस्वीर में तैमूर को दादी शर्मिला टैगोर के पास बैठे हुए देखा जा सकता है। वहीं एक अन्य तस्वीर में वो जेह के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। कैप्शन में, सबा ने लिखा,“आठवें जन्मदिन की शुभकामनाएं टिमटिम। आप सफलता के शिखर पर चढ़ें। परिवार हमेशा आपके साथ है। मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं मेरी जान। मुझे उस आदमी पर गर्व है जो तुम निश्चित रूप से एक दिन बनोगे....! बधाई हो।”

वहीं करीना ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मेहमानों से मिल रिटर्न गिफ्ट की तस्वीर शेयर की है। इस बर्थडे की थीम फुटबॉल थी। तैमूर का जन्म 20 दिसंबर 2016 को हुआ था जबकि इसके 5 साल बाद 21 फरवरी, 2021 को तैमूर का जन्म हुआ।

यह भी पढ़ें: 'तैमूर को तो दिखाओ...' Kartik Aaryan ने की Kareena Kapoor से खास गुजारिश