'तैमूर को तो दिखाओ...' Kartik Aaryan ने की Kareena Kapoor से खास गुजारिश
हाल ही में कार्तिक आर्यन आरके फिल्म फेस्टिवल पहुंचे थे। यहां राज कपूर की 100वीं सालगिरह मनाई जा रही थी। इस दौरान उन्हें करीना कपूर और सैफ अली खान से बातचीत करते हुए देखा गया। करीना ने एक बार बताया था कि तैमूर को भूल भुलैया 2 बहुत पसंद आई थी। इसी को याद करते हुए कार्तिक ने कहा कि उनकी लेटस्ट रिलीज भी वो उसे दिखाए।
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। आज राज कपूर की 100वीं जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर कपूर खानदान ने एक फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया। इस दौरान सिनेमा जगत से जुड़े कई कलाकार इस इवेंट को अटेंड करने आए। रेखा, प्रेम चोपड़ा, संजय लीला भंसाली, राजकुमार हिरानी, टाइगर श्रॉफ, आदित्य रॉय कपूर, विजय वर्मा, विक्की कौशल,वेदांग रैना जैसे सितारे इसका हिस्सा बने।
वायरल हो रही चंदू चैंपियन की बेबो से मुलाकात
अब इस इवेंट से कार्तिक आर्यन का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। कार्तिक करीना से कहते हैं कि तैमूर को वो उनकी मूवी दिखाएं। वीडियो में देखा जा सकता है कि करीना कपूर और सैफ अली खान से कार्तिक आर्यन बातचीत करते हैं। इस बीच वह कपल से उनके बच्चों (तैमूर और जेह) को ‘भूल भुलैया 3’ दिखाने की बात कह रहे हैं। वीडियो में कार्तिक को साफ कहते हुए सुना जा सकता है,‘तैमूर को दो दिखा दो…’
यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 Worldwide Collection: देश नहीं विदेश में भी कायम है मंजुलिका का भौकाल, वर्ल्डवाइड किया कमाल
View this post on Instagram
तैमूर को बहुत पसंद आई थी भूल भुलैया 2
बता दें कि करीना इससे पहले बता चुकी हैं कि तैमूर को भूल भुलैया 2 बहुत ही ज्यादा पसंद आई थी। साल 2022 में एक इंटरव्यू में इस पर बात करते हुए करीना ने कहा, तैमूर ने भूल भुलैया 2 देखा और उसे वो बहुत पसंद आई। ये उसकी पहली हिंदी मूवी थी। तैमूर इसे देखने सैफ के साथ गया था। इस फिल्म में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी और तब्बू नजर आए थे। फिल्म ने 260 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन किया था।
वहीं पिछले महीने रिलीज हुई फिल्म का तीसरा पार्ट ‘भूल भुलैया 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की। दुनियाभर में फिल्म ने 421 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।
कौन-कौन सी फिल्में दिखाई गईं?
पीवीआर आईनॉक्स लिमिटेड और फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने मिलकर आरके फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया था। तीन दिन के इस भव्य समारोह की शुरुआत 13 दिसंबर से हुई जिसमें 40 शहरों के चुनिंदा सिनेमाघरों में आवारा, श्री 420 और मेरा नाम जोकर जैसी राज कपूर की प्रतिष्ठित फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।