विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ramayana की 'सीता' बनने वाली थीं डॉक्टर, 1.6 बिलियन व्यूज वाले इस गाने ने बदली थी Sai Pallavi किस्मत

Published: Fri, 09 May 2025 05:15 PM (GMT+05:30)

साई पल्लवी का नाम आज के समय में साउथ की सबसे सफल एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है। इंस्टाग्राम पर ...और पढ़ें

साई पल्लवी मना रही हैं अपना 33वां जन्मदिन/ फोटो- Instagram
साई पल्लवी मना रही हैं अपना 33वां जन्मदिन/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. साई पल्लवी सेलिब्रेट कर रही हैं अपना 33वां जन्मदिन
  2. इस गाने ने एक्ट्रेस को हिंदी ऑडियंस के बीच किया फेमस
  3. जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखेंगी साई पल्लवी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। साल 2005 में तमिल सिनेमा से फिल्मों में एंट्री लेने वाली अभिनेत्री  साई पल्लवी ने बहुत ही कम समय में अपने अभिनय के दम पर एक बड़ी सफलता हासिल की है। अपने रॉ टैलेंट से लाखोंन लोगों का दिल जीत चुकी साई असल जिंदगी में भी कितनी सादगी से रहती हैं, इस बात का अंदाजा आप उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से लगा सकते हैं। 

9 मई 1992 में कोटागिरी, नीलगिरी-तमिलनाडु में जन्मीं साई पल्लवी आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी डाउन टू अर्थ पर्सनैलिटी के लिए मशहूर साई पल्लवी ने इंडस्ट्री में आने के बाद हमेशा अपनी शर्तों पर काम किया है। कैसे डॉक्टर बनने के लिए जमकर पढ़ाई कर रहीं साई पल्लवी की किस्मत उन्हें फिल्मों में लेकर आई और कैसे 'रामायण' में सीता बनने जा रही एक्ट्रेस के एक गाने ने उनकी पॉपुलैरिटी का रातों-रात बढ़ा दिया, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर पढ़ें उनसे जुड़ी कुछ खास बातें: 

साई पल्लवी को एक्टिंग का नहीं था कोई शौक

साई पल्लवी का जन्म कोयंबटूर (Tamil Nadu) में बडगा परिवार में हुआ था। साई पल्लवी की एक छोटी बहन पूजा भी हैं, वह भी पेशे से एक्ट्रेस हैं। एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई कोयंबटूर से ही पूरी की है, उनकी स्कूलिंग अविला कॉन्वेंट   स्कूल से हुई है। इसके बाद मेडिसन में अपनी आगे की पढ़ाई करने के लिए वह जॉर्जिया चली गईं, जहां उन्होंने त्बिलिसी स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपनी MBBS की पढ़ाई की। 

यह भी पढ़ें: Ramayana First Review: 'रामायण की क्वालिटी देखकर...', रणबीर कपूर-साई पल्लवी की फिल्म का पहला रिव्यू आया सामने

sai pallavi

Photo Credit- Instagram

हालांकि, वह कभी भी डॉक्टर की प्रेक्टिस नहीं कर पाई, क्योंकि पढ़ाई के तुरंत बाद ही उनकी मुलाकात फिल्म डायरेक्टर अल्फोंस पुथ्रेन से हुई, जहां उन्होंने एक्ट्रेस को अपनी फिल्म ऑफर की। पहले तो साई ने इस ऑफर को ठुकरा दिया, लेकिन बाद में एक्टिंग और डांस में पैशन रखने के कारण मान गईं और ऐसे उन्हें अपना पहला प्रोजेक्ट मिला। उन्होंने अल्फोंस पुथ्रेन की ही फिल्म प्रेमम में काम किया, ये एक मलयालम फिल्म थी, जिसके लिए साई पल्लवी ने कई अवॉर्ड भी जीते। 

Photo Credit- Instagram

इस गाने की वजह से लाइमलाइट में आई थीं साई पल्लवी

साई पल्लवी ने साउथ इंडस्ट्री में आते ही अपना सिक्का जमाया। हालांकि, हिंदी ऑडियंस के बीच वह अपने एक गाने को लेकर फेमस हुई, जो साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म मारी 2 में फिल्माया गया था। इस गाने का टाइटल राउडी बेबी था, जिसमें धनुष और साई जूतों के साथ दिल खोलकर अजीबों-गरीब डांस करते हुए दिखाई दिए थे।

ये गाना तो तमिल में था, लेकिन हिंदी ऑडियंस के बीच इतना मशहूर हुआ था कि इसे Youtube पर 1.6 बिलियन (1,668,181,541) बिलियन व्यूज मिले थे। इस गाने में साई ने जिस तरह से अपने बेबाक डांस और अंदाज से लोगों का दिल जीता, उसने उन्हें रातों-रात मशहूर कर दिया। साई पल्लवी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाली है, जिसमें वह माता सीता का किरदार निभा रही हैं। 

यह भी पढ़ें: Sreeleela से पहले इन साउथ हसीनाओं का बॉलीवुड में चल चुका है सिक्का, एक ने आते ही दी 900 करोड़ी फिल्म