विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धरती की पुत्री, मिथिला की राजकुमारी, 'माता सीता' के दिव्य रूप में सामने आईं साई पल्लवी; 'रामायण' का नया प्रोमो रिलीज

Published: Mon, 02 Nov 2026 09:11 PM (IST)

नमित मल्होत्रा की 'रामायण' से सीता मां के रूप में सांई पल्लवी का नया प्रोमो जारी हुआ है।

'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज

'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज 

HighLights

  1. 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज 

  2. साई पल्लवी ने पर्दे पर उतारी सीता मां की सादगी

  3. 5 नवंबर को रिलीज होगी माइथोलॉजिकल फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली से ठीक पहले रिलीज होने वाली रामायण को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। वहीं मेकर्स भी इस एक्साइटमेंट को बरकरार रखने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। लक्ष्मण के रूप में रवि दुबे का नया लुक पोस्टर रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने सीता मां के रूप में साई पल्लवी का प्रोमो रिलीज किया है।

प्रोमो में दिखी सीता मां के रूप में साई पल्लवी की दिव्य झलक

नमित मल्होत्रा ने हाल ही में इस प्रोमो को सोशल मीडिया पर शेयर किया जिसमें सीता मां के रूप में साईं पल्लवी की दिव्य झलक नजर आ रही है। प्रोमो के साथ कैप्शन लिखा गया, 'धरती की पुत्री, मिथिला की राजुकमारी, प्यार से बंधी और धर्म से प्रेरित। सीता के रूप में साई पल्लवी, प्रोमो आ गया है। 5 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में, सभी प्रीमियम फॉर्मेट्स में रामायण का अनुभव लें'।

Saiii

इस प्रोमो में साई पल्लवी को माता सीता के अलग-अलग रूपों में देखा जा सकता है। शादी के पहले, शादी के बाद और वनवास के दिनों की झलक में साई पल्लवी के चेहरे पर सीता मां की सादगी साफ झलकती है।

फैंस ने सराही साई पल्लवी सादगी

प्रोमो के कमेंट सेक्शन में फैंस ने साई पल्लवी के लुक और उनकी सादगी की खूब सराहना की। एक ने लिखा, 'साई पल्लवी को सीता मां के अवतार में देखने के लिए काफी उत्सुक हूं'। एक ने कमेंट किया, 'परफेक्ट सीता'। एक ने लिखा, 'द यूनिवर्सल प्रिंसेस'।

रामायण के बारे में

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी रामायण (Ramayana) दो भागों में रिलीज होगी। पहला पार्ट दीवाली 2026 पर और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 पर रिलीज होगा। फिल्म में राम के किरदार में रणबीर कपूर, रावण के किरदार में यश, सीता के किरदार में साई पल्लवी, हनुमान के रूप में सनी देओल जैसे सितारे नजर आएंगे।

फिल्म 6 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी जिसके लिए एडवांस बुकिंग 15 दिन पहले से ही शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: दीवाली वीक में मनोरंजन का धूम-धड़ाका, थिएटर्स से लेकर OTT तक फिल्मों-सीरीज की बहार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।