मलाइका अरोड़ा के बाद 10 साल छोटी साहिबा बाली को डेट कर रहे अर्जुन कपूर? गुरुपुरब पर साथ में शेयर की फोटो
अर्जुन कपूर और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर साहिबा बाली की गुरुपर्व पर साथ में शेयर की गई तस्वीर ने डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है।

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली कर रहे डेट
HighLights
साहिबा बाली ने अर्जुन कपूर संग फोटो शेयर की
गुरुपुरब के मौके पर शेयर की फोटो
फैंस इसे मान रहे 'सॉफ्ट लॉन्चिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सेलिब्रिटीज की डेटिंग लाइफ में कई लोगों को बड़ी दिलचस्पी होती है। सोशल मीडिया कई बार इसको लेकर हिंट देता रहता है और कई बार वो उनकी पोल भी खोल देता है।
साहिबा बाली ने शेयर की फोटो
फैंस को अपने पसंदीदा एक्टर्स की कई गतिविधियों के बारे में जानकारी यहीं से मिल जाती है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक्ट्रेस और स्पोर्ट्स प्रेजेंटर साहिबा बाली ने एक्टर अर्जुन कपूर के साथ एक फोटो अपलोड की।
देखते ही देखते यह तस्वीर ऑनलाइन शेयर होने लगी और फैंस कयास लगाने लगे कि क्या दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब साहिबा और अर्जुन के डेटिंग की अफवाहें उड़ी हों।
-1795605523898.webp)
गुरुपर्व के मौके पर, साहिबा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की जिसमें अर्जुन कपूर भी नजर आए। तस्वीर में दोनों एक साथ पोज देते दिख रहे हैं। देखते ही देखते यह फोटो इंटरनेट पर वायरल हो गई। इससे पहले, लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में भारत बनाम इंग्लैंड के वनडे मैच के दौरान दोनों को एक साथ देखा गया था और डेटिंग की अफवाह तब भी उड़ी थी।
Wait what? Are they dating? Inframe: sahiba bali & arjun kapoor
by u/profilefundingexpert in InstaCelebsGossip
तस्वीर के कैप्शन पर टिकी फैंस की निगाहें
तस्वीर शेयर करते हुए साहिबा ने कैप्शन लिखा, 'मैंने उसका आधा प्रसाद भी खा लिया। हैप्पी गुरपुरब।'फोटो अपलोड होने के तुरंत बाद, फैंस की नजर साहिबा के मजेदार कैप्शन और अर्जुन का प्रसाद शेयर करने वाले कैप्शन पर गई।
इसके बाद इस पोस्ट को रेडिट पर शेयर किया गया, जहां यूजर्स ने चर्चा की कि क्या वे दोनों अपने रिलेशनशिप की ओर इशारा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'मुझे पता है कि साहिबा को लेकर 'क्या वे डेट कर रहे हैं' वाली बहुत सारी पोस्ट आती रहती हैं, लेकिन यह कुछ अलग ही है और एक 'सॉफ्ट लॉन्च' जैसा लग रहा है। बल्कि, यह एक 'सॉफ्ट लॉन्च' से भी कुछ ज्यादा है।'

एक और यूजर ने कमेंट किया,'यह पक्का एक 'सॉफ्ट लॉन्च' ही लग रहा है।' एक तीसरे यूज़र ने कहा,'उसका आधा प्रसाद खा लिया, हां, पक्का डेट कर रहे हैं।'
इन लोगों के साथ भी जुड़ चुका है नाम
अर्जुन से पहले, साहिबा का नाम कॉमेडियन कुल्लू और समय रैना के साथ जोड़ा गया था। लेकि साहिबा ने इन कथित रिश्तों पर कभी कोई टिप्पणी नहीं की थी। अब उनका नाम अर्जुन कपूर के साथ जोड़ा जा रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।