नहीं रहे 'सदमा' फिल्म का निर्देशन करने वाले बालू महेंद्र
प्रसिद्ध तमिल फिल्ममेकर बालू महेंद्र का गुरुवार को चेन्नई के विजया अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके शोकाकुल परिवार में पत्नी और बेटा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
चेन्नई। प्रसिद्ध तमिल फिल्ममेकर बालू महेंद्र का बृहस्पतिवार को चेन्नई के विजया अस्पताल में निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। उनके शोकाकुल परिवार में पत्नी और बेटा है। दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पढ़ें : श्रीदेवी और बोनी कपूर के लिए बेघर हुए प्रभु देवा
उन्होंने श्रीदेवी और कमल हासन की मुख्य भूमिका वाली 1983 में आई हिंदी फिल्म सदमा का निर्देशन किया था। बालू ने 1974 में मलयालम फिल्म नेल्लू से सिनेमेटोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने 20 फिल्मों में सिनेमेटोग्राफर के रूप में योगदान दिया।