श्रीदेवी और बोनी कपूर के लिए बेघर हुए प्रभु देवा
मुंबई। श्रीदेवी और बोनी कपूर के घर में आग लगने के बाद वे अपने रिश्तेदारों के यहां रह रहे थे और प्रभु देवा ने उनके लिए अपना अपार्टमेंट खाली कर दिया है। हुआ कुछ यूं कि प्रभु देवा ने बोनी कपूर से अपार्टमेंट किराए पर लिया था और वहां वे पिछले कुछ समय से ही रह रहे थे।

पढ़ें : क्रिटिक्स को खुश करने के लिए अपनी शैली नहीं बदलूंगा : प्रभु देवा
प्रभु देवा अपनी सज्जनता के लिए पहचाने जाते हैं और यहां भी उन्होंने इसकी झलक दिखा ही दी। प्रभु देवा ने बोनी कपूर को अपना यह अपार्टमेंट खाली करने की पेशकश की क्योंकि इस घटना के बाद वे नहीं चाहते थे कि उनका परिवार परेशान हो।
प्रभु देवा ने यह अपार्टमेंट इसके असली मालिक बोनी कपूर और श्रीदेवी के लिए खाली कर दिया। हालांकि बोनी इसके सख्त खिलाफ थे लेकिन प्रभु देवा नहीं माने। वह मानते हैं कि बोनी के कारण ही वे बी-टाउन में अपने पैर जमा सकें।
कुछ समय के लिए प्रभु देवा वापस चेन्नई लौट गए हैं और उनकी आगामी फिल्म एक्शन जैक्सन के अगले शेड्यूल के लिए कुछ दिनों बाद मुंबई लौटेंगे। तब तक उनके दोस्त व ब्रोकर्स उनके लिए नया ठिकाना ढूंढ रहे हैं। (नई दुनिया)
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर