'सेक्रेड गेम्स' फेम Rajshri Deshpande को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, अस्पताल से एक्ट्रेस ने शेयर की तस्वीर
अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने खुलासा किया है कि उन्हें अर्ली स्टेज ब्रेस्ट कैंसर का पता चला था, जिसकी सफल सर्जरी ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री राजश्री देशपांडे ने बुधवार को खुलासा किया कि अर्ली स्टेज ब्रेस्ट कैंसर हुआ था जिसकी अब सर्जरी हो चुकी है। एक्ट्रेस रिकवर कर रही हैं। राजश्री देशपांडे ने भगवान का शुक्रिया कहा है।
राजश्री 2015 में आई फिल्म 'एंग्री इंडियन गॉडेसेस' में नजर आई थीं। साल 2023 में उन्होंने सीरीज 'ट्रायल बाय फायर' के लिए 'बेस्ट एक्ट्रेस इन ड्रामा सीरीज' का फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड जीता था। एक्ट्रेस ने अस्पताल से अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है। अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने बहुत हिम्मत जुटाकर अपने माता-पिता को यह बताया कि उन्हें इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NoS), ग्रेड 1 का स्तन कैंसर है।
यह भी पढ़ें- आलीशान घर की मालकिन बनीं Tejasswi Prakash, मुंबई के पॉश एरिया में खरीदा इतने करोड़ रुपये का फ्लैट
रेगुलर चेकअप में लगा पता
राजश्री देशपांडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'जब आप यह पढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब है कि आखिरकार मैंने अपने पैरेंट्स को यह बताने की हिम्मत जुटा ली है कि मुझे इनफिल्ट्रेटिंग डक्टल कार्सिनोमा (NOS), ग्रेड 1 ब्रेस्ट कैंसर का पता चला है। अब आप सभी के यह जानने का समय आ गया है। शुक्र है कि रेगुलर चेकअप में ही इसका पता चल गया, जिससे हमें इस बीमारी से लड़ने का मौका मिला। ढेरों टेस्ट और सर्जरी किसी रोलरकोस्टर राइड की तरह थे।'
View this post on Instagram
जल्द घर चली जाउंगी - राजश्री
राजश्री ने आगे लिखा है, 'यकीन मानिए, आप सभी के प्यार और स्नेह ने ही मुझे इस मुश्किल दौर से बाहर निकाला। और सर्जरी के बाद अपनी आई और पापा के चेहरे देखकर मेरा डर पिघल गया और अटूट ताकत में बदल गया। आप सभी के सहयोग से, मुझे लगता है कि मैं दुनिया का सामना करने के लिए तैयार हूं। अब मैं पूरी तरह से ठीक हो रही हूं और जल्द ही अस्पताल से घर जाऊंगी। डॉ. मंदार नाडकर्णी को बहुत-बहुत धन्यवाद। उनकी विशेषज्ञता और देखभाल ने इस सफर को बहुत आसान बना दिया। आपका प्यार ही मेरी सबसे बड़ी दवा है।'
राजश्री देशपांडे के इस पोस्ट पर कई फैंस और सेलेब्स ने कमेंट करके उन्हें हिम्मत दी। एक्ट्रेस अमृता खानविलकर, मंजरी फडनिस और लॉरेन गॉटलेब से लेकर फिल्ममेकर किरण राव इसमें शामिल हैं।
