विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: कपिल ने सचिन को शो पर बुलाने के लिए खूब पापड़ बेले, और फिर ...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Thu, 25 May 2017 03:18 PM (IST)

कपिल की विश लिस्ट में सचिन और धोनी का भी नाम है। आमिर खान का भी और लता मंगेशकर का भी। देखते हैं उनकी मुराद कब पूरी होती है।

Exclusive: कपिल ने सचिन को शो पर बुलाने के लिए खूब पापड़ बेले, और फिर ...
Exclusive: कपिल ने सचिन को शो पर बुलाने के लिए खूब पापड़ बेले, और फिर ...

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। कपिल शर्मा के शो में अपनी फिल्मों के प्रोमोशन के लिए लगभग हर बड़े स्टार्स शामिल होते ही हैं। फिर चाहे आज के जनरेशन के हो या पुराने ज़माने के। लेकिन इसके बावजूद कपिल को आजतक अफ़सोस है कि वो आमिर खान की तरह सचिन तेंदुलकर को कभी अपने शो में बुलाने पर राज़ी नहीं कर पाए।

दिलचस्प बात तो यह है कि इस बार मौका भी था, दस्तूर भी। सचिन पर बनी फिल्म इसी हफ्ते रिलीज़ हो रही है। ऐसे में सचिन ने कई मराठी चैनलों पर जाकर अपनी फिल्म का प्रोमोशन किया है। कपिल को भी यह उम्मीद थी कि इस बार सचिन उनकी गुजारिश स्वीकार कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कपिल ने सचिन को काफी अप्रोच करने की भी कोशिश की। कपिल की पूरी टीम की कोशिश थी कि सचिन इस बार किसी भी रूप में कपिल के शो में आने के लिए मंजूरी दे दें। चाहे फिल्म के प्रमोशन के नाम पर ही क्यों न ,लेकिन कपिल की बात नहीं बन पायी। करीबी सूत्र बताते हैं कि सचिन ने अपनी प्रोमोशन टीम से साफ साफ कह दिया था कि वह किसी भी हिंदी रियलिटी टीवी शो पर नहीं जायेंगे। ऐसे में जाहिर था कि कपिल का नंबर नहीं आना था। शायद यही वजह रही होगी कि कपिल ने क्रिकेट को समर्पित एक एपिसोड बनाया जिसमें इस बार कई सारे क्रिकेटर आये।

यह भी पढ़ें:चीन में दंगल की दहाड़ पर चहके आमिर , बाहुबली को बताया गर्व 

बताते चलें कि कपिल के शो में अब तक गेस्ट के रूप में सुनील गावस्कर, कपिल देव, अजहरुद्दीन, सहवाग, हरभजन, युवराज सिंह जैसे कई खिलाड़ी शामिल हो चुके हैं। कपिल की विश लिस्ट में सचिन और धोनी का भी नाम है। आमिर खान का भी और लता मंगेशकर का। देखते हैं उनकी मुराद कब पूरी होती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।