विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गायब हो गई मनाली को चंडीगढ़ से कनेक्ट करने वाली सड़क' बाढ़ में फंसे रहे रुसलान मुमताज ने दिया कंडीशन का अपडेट

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Wed, 12 Jul 2023 01:38 PM (IST)

Ruslaan Mumtaz बॉलीवुड एक्टर रुसलान मुमताज ने बीते दिनों मनाली में बाढ़ के हालातों का अपडेट दिया। पिछले दिनों वह ...और पढ़ें

Ruslaan Mumtaaz Showing Condition of Manali Floods
Ruslaan Mumtaaz Showing Condition of Manali Floods

HighLights

  1. भारी बारिश की चपेट में हिमाचल प्रदेश का मनाली
  2. एक्टर रुसलान मुमताज बताया था वहां के भयावह मंजर का हाल
  3. एक्टर ने बताया कि अब वह सेफ हैं

नई दिल्ली, जेएनएन। पिछले कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। स्थिति इतनी भयावह है कि कई एरिया में हालात बदतर रहे। 'मेरा पहला पहला प्यार' एक्टर रुसलान मुमताज (Ruslaan Mumtaz) कई दिनों से हिमाचल प्रदेश के मनाली में हैं। वह यहां एक वेब शो की शूटिंग के लिए रुके हुए हैं। जिस रिसॉर्ट में रुसलान और उनकी टीम रुकी थी, वह जगह उन्हें खाली करनी पड़ी। एक्टर ने मनाली के बुरे हालातों से फैंस को रुबरू कराया। साथ ही मनाली की करेंट सिचुएशन के बारे में भी बताया।

रुसलान ने दिया मनाली के हालात का अपडेट

रुस्लान मुमताज चार जुलाई को वेब सीरीज की शूटिंग के लिए वहां गए थे। लगातार बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड से वहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाल ही रुस्लान ने मनाली से कुछ तस्वीरें और वीडियो शेयर कर वहां की हालत बताई थी। अब उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फैंस को आश्वासित किया कि वह ठीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और बार हालातों का जिक्र किया।

फैंस लगातार कर रहे थे मेसेज

रुसलान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो शेयर कर बताया कि यहां अब सब कुछ शांत हो चुका है। बारिश रुक गई है, नदियों का प्रवाह भी कम हो गया है। उन्होंने अपने स्टे की जानकारी दी, और बताया कि वह सेफ हैं। फैंस उन्हें लगातार मेसेज कर रहे थे। रुसलान ने बताया कि वह जल्दी ही मुंबई पहुंचेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उनके साथ दिखे दो लोगों का शुक्रिया भी अदा किया।

'गायब हो गई मनाली को चंडीगढ़ से कनेक्ट करने वाली रोड'

इससे पहले रुसलान ने मनाली के बुरे हालातों की एक-एक डिटेल फैंस के साथ शेयर की।

उन्होंने बताया, ''मैंने कुछ ही घंटों में मौसम में बदलाव होते देखा। जो देखा उस पर विश्वास नहीं किया जा सकता था। मैं वहां पर शूट कर रहा था, और हाईवे की तरफ जो नदी थी, जो मनाली को इंडिया के बाकी हिस्सों से जोड़ती थी, वह बिल्कुल मेरे रिसॉर्ट के सामने थी। मैंने उस रोड पर वॉक किया, जिसे मैंने नदी के प्रवाह में धीरे-धीरे गायब होते देखा। होटल में शूट जारी थी, और क्योंकि मैं फ्री था, तो मैंने देखा कि सड़क का कुछ-कुछ हिस्सा नदी के प्रवाह में गायब हो रहा था। किसी को भी इस बात की चिंता नहीं थी। शायद यह सब उनके लिए नॉर्मल होगा।''

रुसलान ने उस होटल ओनर को थैंक्यू किया, जिसने उन्हें वहां से सेफली बाहर निकाला। उन्होंने यह भी बताया कि अगर दो घंटे और बारिश होती, तो स्थानीय प्रॉपर्टी नदी में बह सकती थी। यह उनके लिए आंख खोल देने वाला एक्सपीरियंस था।