विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बाजीराव मस्तानी' ने छोटे पेशवा को दिलाया ये बड़ा रोल!

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Wed, 30 Nov 2016 06:27 PM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2016 06:45 PM (IST)

फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी उन्होंने पेशवा के बेटे नानासाहेब का किरदार निभाया था और अब वह शो में पेशवा की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। सोनी टीवी पर जल्द ही 'पेशवा बाजीराव' की शुरुआत होने जा रही है। शो में पेशवा के बचपन का किरदार रूद्र सोनी निभाने जा रहे हैं। हाल ही में 'सुपर डांसर' के मंच पर रूद्र संजय लीला भंसाली के 'बाजीराव' यानि रणवीर सिंह से मिलकर काफी ख़ुश हुए।

फ़िल्म 'बाजीराव मस्तानी' में भी उन्होंने पेशवा के बेटे नानासाहेब का किरदार निभाया था और अब वह शो में पेशवा की भूमिका निभाने जा रहे हैं। रूद्र हाल ही में किड्स डांस रियलिटी शो 'सुपर डांसर' के सेट पर अपने ऑनस्क्रीन पिता रणवीर सिंह से मिले। रूद्र ने रणवीर से कहा कि रणवीर वह लंबे समय बाद मिल रहे हैं और वह इस बात से बेहद खुश हैं कि उन्हें उनसे इस तरह मिलने का मौक़ा मिला है।

रईस का ट्रेलर आने वाला है... लेकिन पहले सुनिए 'मियां भाई' की ये ज़रूरी बात!

रूद्र ने बताया कि दनों ने मिलकर हर हर महादेव का नारा लगाया। रणवीर ने उन्हें काफी शुभकामनाएं दी। रूद्र सोनी ने कहा कि 'बाजीराव मस्तानी' की वजह से उन्हें यह शो मिला है, इसलिए वो रणवीर के भी काफी शुक्रगुज़ार हैं। सोनी पर जल्द ही इस शो की लांचिंग होने वाली है।