अब शादी के बंधन में बंधने जा रही है टीवी शो शक्ति...की ये एक्ट्रेस
रुबीना अपने शो के लिए अभी से एडवांस में शूटिंग कर रही हैं क्योंकि शादी के बाद वह छोटा ब्रेक ले सकती हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रुबीना मालिक और अभिनव शुक्ला लंबे समय से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों हमेशा ही एक दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते रहे हैं। दोनों सात साल से एक दूसरे के साथ थे और अब खबर है कि दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
रुबीना इन दिनों कलर्स के सुपरहिट शो शक्ति अस्तित्व के एहसास की में नजर आ रही हैं और उनके किरदार को काफी लोकप्रियता भी मिलती रही है। अभिनव हाल ही में जन्नत 2 में नजर आए थे और वह काफी शो का हिस्सा रहे हैं। दोनों ही इस बात को हमेशा स्वीकारते थे कि दोनों रिलेशन में हैं लेकिन शादी के सवाल पर दोनों ने अब तक चुप्पी साध रखी थी। अब उन्होंने घोषणा कर दी है कि दोनों 24 जून को शादी करने जा रहे हैं। दोनों लुधियाना में अपने परिवार की मौजूदगी में शादी करेंगे। दोनों ने लुधियाना इसलिए चुना है, चूंकि रुबीना हिमाचल से हैं और अभिनव पंजाब से हैं। शादी दोनों ही परिवारों के रिचुअल्स के अनुसार ही होगी। बता दें कि रुबीना ने खुद यह अनाउसमेंट इंस्टग्राम पर किया है। उन्होंने लिखा है कि अभिनव और वह इस जून में एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं। यह जून उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा जून होगा। इसलिए वह इस बात को लेकर काफी उत्साहित हैं।
शादी में रुबीना और अभिनव के इंडस्ट्री के कई क्लोज फ्रेंड्स शामिल होने वाले हैं और रुबीना अपने शो के लिए अभी से एडवांस में शूटिंग कर रही हैं क्योंकि शादी के बाद वह छोटा ब्रेक ले सकती हैं।
यह भी पढ़ें: …और टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ से आठ साल बाद जुदा हुए अनूप सोनी