प्रियंका चोपड़ा की कमबैक फिल्म को लेकर आई नई खबर, जनवरी में अंडमान में होगी शूटिंग
प्रियंका चोपड़ा की कमबैक फिल्म द स्काई इज़ पिंक होगी जो कि अगले साल 2019 के मध्य में रिलीज होगी।
मुंबई। प्रियंका चोपड़ा की शादी हॉलीवुड सिंगर-एक्टर निक जोनास से जोधपुर में हो चुकी है। प्रियंका की कमबैक फिल्म द स्काई इज़ पिंक को लेकर लगातार खबरें आ रही थी। 1 दिसंबर को शादी से पहले वाले सप्ताह में प्रियंका इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली में कर रही थी। अब नई खबर यह आई है कि, इस फिल्म को लेकर आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स ने इवानहो पिक्चर्स के साथ हाथ मिलाया है।
जी हां, आरएसवीपी और रॉय कपूर फिल्म्स मिलकर ने गोल्डन ग्लोब्स नॉमिनेटेड इवानहो पिक्चर्स को इस फिल्म के लिए अपने साथ जोड़ा है, जो कि ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी क्रेजी रिच एशियंस के प्रोड्यूसर हैं। इन्हें बतौर को-प्रोड्यूसर और को-इनवेस्टिंग पार्टनर के तौर पर जोड़ा गया है क्योंकि इनका हिंदी भाषा फैमिली ड्रामा में काफी इंट्रेस्ट रहा है। द स्काई इज़ पिंक टाइटल अभी फाइनल नहीं हुआ है।
आपको बता दें कि, इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड विनर फिल्ममेकर सोनाली बोस डायरेक्ट कर रही हैं। यह एक मोटिवेशनल स्पीकर आइशा चौधरी और उसके पैरेंट्स की सच्ची कहानी पर आधारित है। इस फिल्म के जरिए प्रियंका चोपड़ा फिल्मी दुनिया में कमबैक करने जा रही हैं। प्रियंका इस फिल्म की को-प्रोड्यूसर भी हैं। प्रियंका के अलावा फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम की अहम भूमिका है। इस फिल्म में आइशा का किरदार जायरा निभाती नजर आएंगी वहीं प्रियंका और फरहान आइशा के पैरेंट्स होंगी। फिल्म का म्यूजिक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर प्रीतम ने दिया है और गीतों को प्रसिद्ध गीतकार गुलजार ने लिखा है। इस फिल्म की शूटिंग हाल ही में नई दिल्ली में हुई। इसके बाद फिल्म की शूटिंग जनवरी में अंडमान में की जाएगी। रिलीज तारीख की बात करें तो यह फिल्म 2019 के मध्य में आएगी।
यह भी पढ़ें: आयुष्मान ने ड्रीम गर्ल में अपनी आवाज़ के साथ किया एेसा एक्सपेरिमेंट, एक नहीं तीन-तीन अंदाज
यह भी पढ़ें: जानिये मौनी रॉय ने क्यों कहा कि वह आज भी एक प्राउड टीवी कलाकार हैं