25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में तहलका मचाती रही, फिर भी हीरो को नहीं मिला कोई ऑफर; 6 महीने बेरोजगार रहा था ये एक्टर
90s के दौर में एक फिल्म आई जिसने 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में राज किया था। लोग ब्लैक में टिकटें खरीदकर फिल्म देखते थे लेकिन हीरो गुमनाम हो गया।

25 हफ्तों तक तहलका मचाने वाली फिल्म
HighLights
90s की सुपरहिट फिल्म 25 हफ्तों तक थिएटर्स में चली
बॉक्स ऑफिस सफलता के बाद हीरो को नहीं मिले ऑफर्स
6 महीने तक बेरोजगार रहा, फिर TV से किया धांसू कमबैक
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1992 में सिनेमाघरों में एक फिल्म आई थी। बिना किसी ए-लिस्ट स्टार के भी यह फिल्म बड़े पर्दे पर छा गई। डेब्यूटेंट एक्टर्स की लॉटरी लग गई। उनकी कहानी देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की लाइन लग गई।
मगर जो फिल्म 25 हफ्तों तक सिनेमाघरों में राज करती रही, उसके हीरो को बॉलीवुड ने नकार दिया। इंडस्ट्री से कोई ऑफर नहीं मिल रहे थे। यह फिल्म थी 'जान तेरे नाम' (Jaan Tere Naam) जिसमें रोनित रॉय (Ronit Roy) और फरहीन (Farheen) ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
ब्लैक में बिके फिल्म के टिकट्स
जब 'जान तेरे नाम' सिनेमाघरों में आई, तब किसी को नहीं लगा था कि यह फिल्म सिल्वर जुबली बन जाएगी। फिल्म को लेकर इतनी बेताबी थी कि लोग ब्लैक में टिकट्स खरीदकर मूवी देखने जाया करती थी। इसे देखने के लिए लंबी लाइनें लगती थीं।
सुपरहिट हुई थी फिल्म
फिल्म के गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई थी। फरहीन को अगली माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) कहा जाने लगा, वहीं रोनित रॉय (Ronit Roy) को भी डेब्यू फिल्म से ही पहचान मिल गई।

महीनों तक बेरोजगार रहे थे एक्टर
रोनित रॉय को फिल्म की सफलता के बाद लगने लगा था कि अब उनके सामने मेकर्स की लाइन लग जाएगी। एक के बाद एक फिल्में मिलने लगेंगी। मगर ऐसा नहीं हुआ। खुद एक्टर ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा था-
यह (जान तेरे नाम) सिल्वर जुबली थी। उन दिनों इसका मतलब होता था कि फिल्म 25 हफ्ते तक थिएटर में चली। आज के समय में इसका मतलब 100-150 करोड़ रुपये की फिल्म होता। थिएटर में इतने लंबे समय तक चलने वाली फिल्म से डेब्यू करने के बाद बहुत सारे ऑफर और फिल्में मिलना स्वाभाविक है लेकिन बदकिस्मती से मुझे 3 महीने तक एक भी कॉल नहीं आया। मैंने गलत फैसले लिए और कई सालों तक मेरे पास कोई फिल्म नहीं थी।
टीवी के जरिए मिली पॉपुलैरिटी
रोनित रॉय ने बताया था कि 'जान तेरे नाम' की सफलता के बावजूद वह 6 महीने तक बेरोजगार रहे। फिर छोटी-मोटी फिल्मों में काम किया और फिर 2000 के दौर में टीवी की दुनिया में कमबैक करके टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। वह कसौटी जिंदगी की और क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सुपरहिट सीरियल्स का हिस्सा रहे।
यह भी पढ़ें- हॉलीवुड का ऑफर ठुकराकर इस एक्टर ने चुनी थी Student Of The Year, बाद में अभिनेता को लगा था बड़ा झटका
