विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चॉकलेटी ब्वॉय पर आया Laapataa Ladies की 'जया' का दिल? एक साल से सीक्रेटली कर रहे हैं डेट

Published: Wed, 25 Mar 2026 10:13 AM (IST)Updated: Wed, 25 Mar 2026 11:46 AM (IST)

'लापता लेडीज' की अभिनेत्री प्रतिभा रांटा को कथित तौर पर एक 29 साल के एक्टर को डेट कर रही हैं। वे आगामी सीरीज 'द रिवोल्यूशनरीज' में साथ नजर आएंगे। सूत्रों के अनुसार, दोनों साथ समय बिता रहे हैं और अच्छे दोस्त बन गए हैं।

लापता लेडीज के एक सीन में प्रतिभा रांटा (फोटो-इंस्टाग्राम)

लापता लेडीज के एक सीन में प्रतिभा रांटा (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेता रोहित सराफ (Rohit Saraf) ने साल 2016 में फिल्म 'डियर जिंदगी' से अपना डेब्यू किया था। इस मूवी में वो आलिया भट्ट के भाई के किरदार में नजर आए थे।

इसके बाद से एक्टर 'हिचकी', 'द स्काई इज पिंक', 'लूडो', 'विक्रम वेधा' और 'इश्क विश्क रिबाउंड' जैसी कई हिट फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। हालांकि उनको सबसे ज्यादा पहचान प्राजक्ता कोली के साथ सीरीज मिसमैच्ड (Mismatched) से मिली।

यह भी पढ़ें- इश्क, इल्जाम और इंसाफ: Netflix पर आई Accused में छिपा है रिश्तों का सच, साइकोलॉजिकल ड्रामा हिला देगी दिमाग

इस एक्ट्रेस के साथ भी जुड़ा था नाम

इसके बाद से एक्टर का नाम भी उनके साथ जुड़ा की दोनों डेट कर रहे हैं। हालांकि प्राजक्ता शादी करके एक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं वहीं इधर रोहित की लाइफ में भी एक नई हसीना की एंट्री हो चुकी है।

लापता लेडीज से किया था डेब्यू

खबर है कि रोहित कथित तौर पर अपनी फिल्म 'द रिवोल्यूशनरीज' की को-एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे हैं। प्रतिभा ने किरण राव निर्देशित 'लापता लेडीज' से अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। मूवी में उन्होंने जया का किरदार निभाया था।

Rohit (9)

सूत्र ने बताया,"प्रतिभा और रोहित फिलहाल एक-दूसरे के साथ टाइम बिता रहे हैं। दोनों बहुत अच्छे दोस्त भी हैं। उनके बीच गहरा कॉम्फर्ट लेवल है। दोनों जल्दबाजी में अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते और चीजों को स्वाभाविक रूप से आगे बढ़ने दे रहे हैं।" हालांकि प्रतिभा और रोहित में से किसी ने भी इस खबर की पुष्टि नहीं की है।

इसी साल रिलीज होगी सीरीज

'द रिवोल्यूशनरीज' संजीव सान्याल की नॉन फिक्शनल बुक 'रिवोल्यूशनरीज: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम' पर आधारित है। यह सीरीज 1857 के भारतीय विद्रोह के वर्षों बाद, 1912 में ब्रिटिश शासन के विरुद्ध हुए संघर्ष पर केंद्रित है। इस शो में भुवन बाम, जेसन शाह, प्रतीक मोटवानी और गुरफतेह पीरजादा भी नजर आएंगे। ये अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- Heer Ranjha में लीड रोल में नजर आएगा ये क्यूट चॉकलेटी ब्वॉय? हीरोइन की तलाश जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।