विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Heer Ranjha में लीड रोल में नजर आएगा ये क्यूट चॉकलेटी ब्वॉय? हीरोइन की तलाश जारी

Published: Sun, 15 Feb 2026 01:56 PM (GMT+05:30)

इम्तियाज अली और एकता कपूर आठ साल बाद 'हीर रांझा' के साथ वापसी कर रहे हैं, जिसका टीजर वैलेंटाइन डे ...और पढ़ें

हीर रांझा के ओपनिंग टीजर में एक्टर्स (फोटो-इंस्टाग्राम)

हीर रांझा के ओपनिंग टीजर में एक्टर्स (फोटो-इंस्टाग्राम)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इम्तियाज अली और एकता कपूर आठ साल बाद एक बार फिर साथ आ रहे हैं। एक बार फिर ये दोनों एक यादगार रोमांटिक कहानी के साथ नजर आएंगे। दोनों इससे पहले साल 2018 में आई लैला मजनू में नजर आए थे। इस मूवी में तृप्ति डिमरी और अविनाश तिवारी ने लीड रोल निभाया था।

वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ टीजर

इस बार दोनों साथ में हीर रांझा लेकर आ रहे हैं जिसका टीजर 14 फरवरी को रिलीज किया गया। हालांकि इसमें लीड एक्टर और एक्ट्रेस का चेहरा नहीं दिख रहा जिससे फैंस के मन में दिलचस्पी बनी हुई है कि लीड रोल कौन निभाएगा। लेकिन उत्सुक दर्शकों ने ऐसा लग रहा है कि इसका जवाब ढूंढ़ लिया है।

WhatsApp Image 2026-02-15 at 1.45.53 PM

यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor की फिल्मों के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, क्या O' Romeo तोड़ पाएगी इनमें से किसी का रिकॉर्ड?

किस एक्टर को करेंगे कास्ट?

वैरायटी इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, कलाकारों के बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन कहा जा रहा है कि रोहित सराफ को रांझा के किरदार के लिए फाइनल कर लिया गया है। 29 वर्षीय अभिनेता, जिन्होंने 'इश्क विश्क रिबाउंड', 'मिसमैच्ड' और 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' जैसी फिल्मों में अपने रोल से आकर्षित किया अब रांझा बनकर दर्शकों का दिल जीतेंगे। रोहित के करियर में ये उनके सबसे चुनौतीपूर्ण किरदार में से एक होगा। वहीं, हीर के किरदार में एक नई अभिनेत्री को लॉन्च किया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-02-15 at 1.54.55 PM

साजिद अली हैं फिल्म के निर्देशक

हीर रांझा का निर्देशन साजिद अली करेंगे और जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू होने वाली है। इस प्रोजेक्ट को इम्तियाज अली प्रस्तुत कर रहे हैं और शोभा कपूर, एकता कपूर और प्रीति अली पाई-फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले इसका निर्माण कर रही हैं।

हालांकि दैनिक जागरण को विशेष सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रोहित सराफ को एकता कपूर और इम्तियाज अली की फिल्म 'हीर रांझा' में रांझा की भूमिका के लिए नहीं चुना गया है। यह खबर बिल्कुल गलत है। सूत्र ने स्पष्ट किया कि कास्टिंग अभी जारी है और अभी तक किसी भी अभिनेता को अंतिम रूप नहीं दिया गया है या आधिकारिक तौर पर इस प्रोजेक्ट के लिए पुष्टि नहीं की गई है। 

यह भी पढ़ें- 'लैला मजनू' के बाद Heer Ranjha की प्रेम कहानी लेकर आ रहे इम्तियाज अली, पहली झलक आई सामने