विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'लैला मजनू' के बाद Heer Ranjha की प्रेम कहानी लेकर आ रहे इम्तियाज अली, पहली झलक आई सामने

Published: Sat, 14 Feb 2026 07:12 PM (GMT+05:30)

इम्तियाज अली अपनी कल्ट क्लासिक 'लैला मजनू' के बाद अब 'हीर रांझा' नाम की नई रोमांटिक फिल्म ला रहे हैं। ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कल्ट क्लासिक लैला मजनू (Laila Majnu) के बाद अब इम्तियाज अली (Imtiaz Ali) नई रोमांटिक फिल्म हीर रांझा (Heer Ranjha) लेकर आ रहे हैं। उन्होंने पहली झलक के साथ फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है।

इम्तियाज अली की लैला मजनू भले ही रिलीज के वक्त फ्लॉप हो गई थी, लेकिन री-रिलीज में यह फिल्म हिट साबित हुई थी। यहां तक कि आज के दौर में इस फिल्म को कल्ट का दर्जा मिला है। अब वैसी ही ड्रामा एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को मिलेगा।

इम्तियाज अली की नई फिल्म की अनाउंसमेंट

लैला मजनू के बाद इम्तियाज अली ने रोमांटिक ड्रामा की फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है और वह एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ मिलकर हीर रांझा लेकर आ रहे हैं। 14 फरवरी 2026 को फिल्म की अनाउंसमेंट शेयर की गई है और पहली झलक शेयर की गई है।

हीर रांझा का पहला लुक आउट

50 सेकंड के अनाउंसमेंट वीडियो में एक लड़का और लड़की खूबसूरत वादियों के बीच एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। इस फिल्म में कौन से स्टार्स मुख्य भूमिका में हैं, अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। वीडियो में उनका चेहरा रिवील नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- 18 साल बाद OTT पर आई ये Romantic Film, टॉप 10 में मारी बाजी; कहानी दिल तोड़ने वाले 'इश्कबाज' की

heer ranjha

क्या होगी हीर रांझा की कहानी?

'हीर रांझा' असल में 'लैला मजनू' फ्रेंचाइजी का दूसरा हिस्सा है, जो मोहब्बत की इस पुरानी कहानी को आज के दर्शकों के साथ एक नए और गहरे अंदाज में जोड़ेगी। लव स्टोरी पुरानी होगी, लेकिन इसे आज की पीढ़ी के हिसाब से ढालकर पेश किया जाएगा।

 

एकता कपूर का कहना है कि 'हीर रांझा' एक ऐसी प्रेम कहानी है जो वक्त और जज्बातों की सीमाओं को पार करने का दम रखती है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन साजिद अली करेंगे। फिलहाल, फिल्म की स्टार कास्ट क्या है और यह कब रिलीज हो रही है... अभी इसको लेकर कोई जानकारी नहीं है।

यह भी पढ़ें- 'चमकीला' के बाद फिर चमकेंगे Diljit Dosanjh, इम्तियाज अली की नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान