विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चमकीला' के बाद फिर चमकेंगे Diljit Dosanjh, इम्तियाज अली की नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान

Published: Thu, 29 Jan 2026 04:41 PM (IST)

इम्तियाज अली और दिलजीत दोसांझ 'अमर सिंह चमकीला' के बाद एक नई फिल्म के साथ वापसी कर रहे हैं। यह ...और पढ़ें

इम्तियाज अली की नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान

इम्तियाज अली की नई फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आपने खूब सुना होगा कि कहानियां सिर्फ सुनने के लिए नहीं होतीं, उन्हें महसूस किया जाता है और लंबे समय तक याद रखा जाता है। फिल्ममेकर इम्तियाज अली उन्हीं फिल्ममेकर्स की लिस्ट में आते हैं जो अपनी कहानियों में प्यार का पहरा नहीं लगाते बल्कि उसे प्यार से सजाते हैं और अब अब ऐसी ही एक प्यार और इंतज़ार की कहानी बड़े पर्दे पर आने वाली है।

कब आएगी इम्तियाज अली की फिल्म?

इम्तियाज अली को पता है कि उनके फैंस उनसे क्या उम्मीदें रखते हैं, इसीलिए इम्तियाज अब जल्द ही एक नई फिल्म ला रहे हैं और फिल्म को वह Applause Entertainment और Window Seat Films के साथ मिलकर तैयार कर रहे हैं, जिसे इम्तियाज़ अली (Imtiaz Ali) ने लिखा और डायरेक्ट किया है। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Applause Entertainment (@applausesocial)

फिल्म अभी पोस्ट-प्रोडक्शन में है और इसका नाम अभी तय नहीं हुआ है। फिल्म को Applause Entertainment, Window Seat Films और मोहित चौधरी ने प्रोड्यूस किया है। यह 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

यह भी पढ़ें- Suniel Shetty ने अभी तक नहीं देखी अहान की Border 2, एक्टर ने मांगी है खास मन्नत

दिलजीत के साथ फिल्म में दिखेंगे कई सितारे

इम्तियाज अली की इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। दिलजीत के अलावा फिल्म में वेदांग रैना, शरवरी और नसीरुद्दीन शाह जैसे शानदार कलाकार भी नजर आएंगे। फिल्म की कहानी आज के दौर की है, जो रिश्तों की गहराई को आसान और दिल छू लेने वाले तरीके से दिखाएगी।

Untitled design (88)

खास बात यह है कि इस फिल्म में फिर से ए.आर. रहमान, इरशाद कामिल और इम्तियाज़ अली की टीम साथ आई है, जिन्होंने पहले भी कई यादगार गाने दिए हैं।

इम्तियाज़ अली ने फिल्म के बारे में कहा,

"तुम मेरे पास होते हो जैसे, जब कोई और साथ नहीं होता- मोमिन।' क्या प्यार सच में खो जाता है? क्या किसी के दिल से उसका घर छिन सकता है? इस फिल्म का दिल बहुत बड़ा है। कहानी भले ही एक लड़के और लड़की की है, लेकिन इसमें एक देश की झलक भी है। यह एक ऐसी कहानी है जो दिल को छू जाएगी और लंबे समय तक याद रहेगी।"

sharvari

आपको बता दें कि इस फिल्म से पहले इम्तियाज और दिलजीत की जोड़ी ने अमर सिंह चमकीला में काम किया था। ये फिल्म हर तरफ से वाहवाही लूटकर गई और फिल्म को खूब पसंद किया गया था। फिल्म के गाने भी खूब हिट रहे और फिल्म के नाम कई अवॉर्ड्स भी आए और अब दिलजीत के साथ फिर से नई फिल्म के साथ इम्तियाज आ रहे हैं, जो 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें- Explainer: 68 की उम्र में कैसे Sunny Deol बने सिनेमा के नए सुपरस्टार, Border 2 से लौट आया वो 'हिंदुस्तानी हीरो'