विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

53 साल पहले Rishi Kapoor के न्यूड सीन पर चिल्ला उठी थीं एक्ट्रेस, Raj Kapoor से कहा था- 'मैं ये नहीं करूंगी'

Published: Thu, 07 May 2026 07:20 PM (IST)

एक बार ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के न्यूड सीन के चलते एक हीरोइन का बुरा हाल हो गया था। उन्होंने ...और पढ़ें

ऋषि कपूर के न्यूड सीन से थी एक्ट्रेस को आपत्ति। फोटो क्रेडिट- एक्स

ऋषि कपूर के न्यूड सीन से थी एक्ट्रेस को आपत्ति। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 53 साल पहले ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने जब फिल्मों में एंट्री ली थी, तब उन्होंने एक ऐसा सीन फिल्माया था, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे। यहां तक कि फिल्म में काम करने वाली हीरोइन भी इस सीन के चलते घबराने लगी थीं।

दरअसल, ऋषि कपूर ने 1973 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म बॉबी (Bobby) में न्यूड सीन दिया था। इस फिल्म का निर्देशन उनके पिता राज कपूर ने किया था। यह ऋषि की पहली बतौर लीड फिल्म थी जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था। फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा एक्टर के बोल्ड सीन की हुई थी।

ऋषि कपूर के न्यूड सीन से हीरोइन को थी दिक्कत

फिल्म में ऋषि कपूर ने न्यूड सीन दिया था। फिल्म में एक सीन था, जिसमें अभिनेता नहाकर बाथरूम से बिना कपड़ों के निकलते हैं और तभी एक्ट्रेस अरुणा ईरानी (Aruna Irani) की एंट्री होती है। वह जैसे ही ऋषि कपूर को देखती हैं, चिल्ला उठती हैं।

शूट करने से किया था इनकार

ऋषि कपूर ने अपनी पहली बतौर लीड डेब्यू फिल्म में न्यूड सीन फिल्माया था, जिसमें उस वक्त की मशहूर अदाकारा अरुणा ईरानी भी थीं। लहरें को दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने खुलासा किया था कि उन्होंने इस सीन को करने से साफ-साफ इनकार कर दिया था। इस सीन को फिल्माने के पीछे एक कहानी है। यह सीन शूट होने से पहले अरुणा बहुत घबराई हुई थीं। उन्होंने इस सीन को करने से साफ-साफ इनकार कर दिया था।

यह भी पढ़ें- Jaya Prada ने ठुकराया था ऋषि कपूर की फिल्म का ऑफर, श्रीदेवी के हाथ लगते ही बन गई थी ब्लॉकबस्टर

Bobby

Rishi Kapoor with Aruna Irani in Bobby- IMDb

लहरें को दिए एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने ऋषि कपूर के न्यूड सीन शूट करने के पीछे की कहानी बताई थी। उन्होंने कहा था कि वह यह सीन नहीं करना चाहती थीं। उन्होंने सीधे राज कपूर से जाकर कह दिया था, "नहीं राज जी, मैं नहीं करूंगी। तब राज जी ने बोला कि देखो अरुणा, आप उधर मत देखो ना। गलत चीज मत देखो, सही चीज देखो।" राज कपूर के मनाने के बाद आखिरकार वह मान गईं और सीन शूट किया। 

सालों बाद अरुणा से ऋषि कपूर ने किया था ये सवाल

अरुणा ईरानी ने आगे बताया था कि दूसरे फिल्म के सेट के बाद ऋषि कपूर ने इस सीन के बारे में कैसा सवाल किया था। उन्होंने बताया था, "फिर मैं और चिंटू जी (ऋषि कपूर) रवि मल्होत्रा की एक फिल्म में साथ काम कर रहे थे। तो मुझसे वो बोलते हैं, 'अरुणा जी, मुझे आपसे एक बात पूछनी है।' मैंने कहा, हां बोलो। उन्होंने कहा, 'उस सीन में आपने बहुत ऑब्जेक्ट किया था। अरे न्यूड तो मुझे होना था, आप क्यों घबरा रही थीं।'

यह भी पढ़ें- आशिकों के दिलों को कचोट कर रख देता है Rishi Kapoor का ये गाना, आज भी बना हुआ कल्ट; कुमार सानू ने दी थी आवाज