विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आशिकों के दिलों को कचोट कर रख देता है Rishi Kapoor का ये गाना, आज भी बना हुआ कल्ट; कुमार सानू ने दी थी आवाज

Published: Thu, 30 Apr 2026 03:44 PM (IST)

34 साल पुराना ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पर फिल्माया गया गाना बहुत ही भावुक था। इसे कुमार सानू (Kumar Sanu) की आवाज ने अमर बना दिया था।

कुमार सानू की आवाज में अमर सैड सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- एक्स

कुमार सानू की आवाज में अमर सैड सॉन्ग। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। गीत... भावनाओं को जाहिर करने का सबसे बेहतरीन तरीका होते हैं। इसीलिए रोमांटिक फिल्मों में गीत का महत्वपूर्ण योगदान होता है। कुछ गीत के बोल इतने संजीदगी के साथ लिखे जाते हैं और फिल्माए जाते हैं कि वे अमर हो जाते हैं।

34 साल पहले ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) पर भी एक सैड सॉन्ग (Sad Song) फिल्माया गया था जिसने आशिकों के दिलों को छल्ली कर दिया था। यह गीत एक ऐसे आशिक के ऊपर फिल्माया गया था, जिसका प्यार उसके पास होकर भी उसका न हुआ।

ऋषि कपूर पर फिल्माया गया था गाना

इस सैड सॉन्ग में ऋषि कपूर ने अपने दर्द को ऐसे बयां किया कि आज भी गीत सुनने वालों को भावुक कर देती है। यह गीत है साल 1992 में आई फिल्म दीवाना (Deewana) का है। यह गीत 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' (Tere Dard Se Dil Aaband Raha) है।

गीत से दर्द बयां करते हैं ऋषि कपूर

यह गीत ऋषि कपूर पर फिल्माया गया है। गीत फिल्म में एक टर्निंग प्वॉइन्ट लेकर आता है। फिल्म की कहानी राजा, रवि और काजल के लव ट्रायंगल की है। काजल की पहली शादी रवि से होती है, लेकिन पैसों के लालच में रवि का अंकल उसे मारने की कोशिश करता है। किसी तरह रवि बच निकलता है, लेकिन काजल को लगता है कि वह मर गया है।

यह भी पढ़ें- Alka Yagnik की आवाज, माधुरी की कातिल अदाएं; 33 साल पहले आए 'कल्ट गाने' पर देशभर में मचा बवाल, बैन हुआ था सॉन्ग

Rishi Kapoor

Rishi Kapoor and Shah Rukh Khan in Deewana- YouTube

इसी बीच काजल को राजा से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते हैं। राजा और रवि में भी दोस्ती हो जाती है। राजा अपने घर पर एक पार्टी में रवि को बुलाता है और वहां एक बड़ा खुलासा होता है। काजल को पता चलता है कि रवि जिंदा है। काजल के पास होते हुए भी उसे पा न सकने के गम में 'तेरे दर्द से दिल आबाद रहा' गीत गाता है।

कुमार सानू ने दी थी आवाज

इस गीत के बोल समीर ने लिखे थे, जबकि नदीम-श्रवन ने म्यूजिक का जिम्मा संभाला था। इस गाने को उस वक्त के दिग्गज गायक कुमार सानू (Kumar Sanu) ने गाया था। तीन दशक के बाद भी आज भी यह गाना कल्ट बना हुआ है। इस गाने को यूट्यूब पर 95 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले हैं।

यह भी पढ़ें- Lata Mangeshkar की सुरीली आवाज, RD Burman का संगीत; 54 साल पहले आया वो कालजयी गीत... गाने से हिट हुई थी हीरोइन