विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jaya Prada ने ठुकराया था ऋषि कपूर की फिल्म का ऑफर, श्रीदेवी के हाथ लगते ही बन गई थी ब्लॉकबस्टर

Published: Thu, 26 Feb 2026 04:28 PM (IST)

80 के दशक की टॉप एक्ट्रेस के तौर पर जया प्रदा को जाना गया। उस दौरान जया को अभिनेता ऋषि ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

बॉलीवुड एक्ट्रेस जया प्रदा (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. 40 साल पहले रिलीज हुई थी ब्लॉकबस्टर

  2. जया प्रदा थीं मेकर्स की पहली पसंद

  3. श्रीदेवी की कल्ट क्लासिक फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 1986 में अभिनेता ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और श्रीदेवी (Sridevi) की एक कल्ट क्लासिक फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। मूवी कमर्शियल तौर पर ब्लॉकबस्टर रही और इसकी चर्चा लंबे समय तक चली। इतना ही इस मूवी को श्रीदेवी के एक्टिंग करियर की सबसे बेहतरीन मूवीज में गिना जाता है।

गौर करने वाली बात ये है कि उस मूवी के लिए श्रीदेवी मेकर्स की पहली पसंद नहीं थी और इसका ऑफर पहले जया प्रदा (Jaya Prada) को दिया गया था। आइए जानते हैं कि ऋषि कपूर की इस मूवी में श्रीदेवी की एंट्री कैसी हुई।

जया प्रदा ने ठुकराई थी ये ब्लॉकबस्टर 

40 साल पहले आई जिस फिल्म के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे सिर्फ श्रीदेवी के करियर की बेस्ट फिल्म ही नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की आईकॉनिक मूवी माना जाता है। मूवी की कास्ट और कहानी अमर है, जिसकी चर्चा आज भी होती है। आईएमडीबी की रिपोर्ट के अनुसार श्रीदेवी स्टारर फिल्म नगीना (Nagina) के लिए बतौर लीड एक्ट्रेस पहली पसंद जया प्रदा थीं। 

यह भी पढ़ें- 13 साल की उम्र में पर्दे पर बनी 'मां'... 6 दशक तक सिनेमा में किया राज... रहस्यमयी रही एक्ट्रेस की मौत

naginamovie

दरअसल फिल्म के लेखक और निर्देशक हरमेश मल्होत्रा ने नगीना के लिए जया प्रदा को दिमाग में रखकर स्क्रिप्ट तैयार की। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि जया ने इस मूवी के लिए साफ मना कर दिया। ऐसे में बाद में श्रीदेवी को कास्ट किया गया। लेकिन श्रीदेवी को इस मूवी के लिए मनाना भी एक अलग टास्क था, क्योंकि मूवी में ज्यादातर सीन्स सांपों के साथ फिल्माए जाने थे और असल जिंदगी में श्रीदेवी सांपों से काफी डरती थीं। 

nagina

उस दौर में ग्राफिक्स का इस्तेमाल नहीं किया जाता था तो असली सांपों के साथ शूटिंग करना अभिनेत्री के लिए बड़ा चैलेंज था। लेकिन श्रीदेवी ने इस चुनौती का सामना किया और नगीना जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर इतिहास रचा। आज भी नगीना के किरदार के लिए श्रीदेवी की प्रशंसा की जाती है।  

1986 की सबसे सफल फिल्म

गौरतलब है नगीना कई महीनों में तक थिएटर्स में चलती रही और बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता पाने में कामयाब रही थी। इतना ही नहीं 1986 की टॉप कमर्शियल हिट मूवीज की लिस्ट में भी नगीना का नाम शामिल रहा था। 

यह भी पढ़ें- मौत से 24 घंटे पहले Kishore Kumar ने रिकॉर्ड किया था आखिरी गाना, YouTube पर हिट है 39 साल पुराना सॉन्ग