विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

13 साल की उम्र में पर्दे पर बनी 'मां'... 6 दशक तक सिनेमा में किया राज... रहस्यमयी रही एक्ट्रेस की मौत

Published: Tue, 24 Feb 2026 04:44 PM (IST)

आज सिनेमा जगत की एक दिग्गज अदाकारा की डेथ एनिवर्सरी मनाई जा रही है। इस अभिनेत्री ने 6 दशक से ...और पढ़ें

सिनेमा की लेडी सुपरस्टार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

सिनेमा की लेडी सुपरस्टार (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. साल 2018 में हुई थी एक्ट्रेस की रहस्यमयी मौत

  2. साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक किया राज

  3. 13 साल की उम्र में निभाया था मां का किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 8 साल पहले आज ही के दिन सिनेमा जगत की एक मशहूर अभिनेत्री ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत बड़ी ही रहस्यमयी रही थी। करीब 6 दशकों तक बतौर एक्ट्रेस इंडस्ट्री में राज करने वाली इस हसीना ने महज 13 साल की उम्र में बड़े पर्दे पर मां की भूमिका निभाकर हर किसी को हैरान कर दिया था। 

ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन सी अदाकारा के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जो साउथ से लेकर हिंदी सिनेमा तक लेडी सुपरस्टार के तौर पर जानी गईं। 

लेडी सुपरस्टार की डेथ एनिवर्सरी 

जिस अभिनेत्री के बारे में इस लेख में जिक्र किया जा रहा है, उसे सिनेमा की चांदनी कहा जाता था। अब तो आप समझ ही गए होंगे कि यहां बात वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी के बारे में की जा रही है।

यह भी पढ़ें- 1 गाने में जब श्रीदेवी ने निभाया 13 हीरोइनों का किरदार, 'मधुबाला' से लेकर 'रेखा' तक खुद बन गईं थीं 'चांदनी'

sridevi

24 फरवरी 2018 को श्रीदेवी का निधन हुआ था। दुबई के एक होटल के बाथरूम में बाथटब में डूबने से हुई थी। उनकी मौत भी काफी रहस्यमयी रही, पति बोनी कपूर ने बताया था अत्यधिक डाइटिंग की वजह से उनका देहांत हुआ था। 

13 साल की उम्र में निभाया मां का किरदार

बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट श्रीदेवी ने सिनेमा जगत में अपना सफर शुरू किया था। लेकिन उनको सबसे अधिक लाइमलाइट 13 साल की उम्र में मां का किरदार निभाने से मिली थी।

sridevi death anniversary (2)

साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक रहे बालचंदर के निर्देशन में बनी फिल्म 'मंदरू मुदिचू' में श्रीदेवी ने सुपरस्टार रजनीकांत की मां की भूमिका निभाई थी। इसके बाद श्रीदेवी और रजनीकांत लगभग 20 फिल्मों में एक साथ काम किया। 

6 दशक तक सिनेमा जगत में किया राज

श्रीदेवी मूलरूप से साउथ सिनेमा से नाता रखती थीं। हिंदी सिनेमा में डेब्यू से पहले उन्होंने साउथ सिनेमा की मूवीज में अपना जलवा बिखेरा था। इस दौरान कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में काम किया, जिनकी डिटेल्स इस प्रकार है-

  • तेलुगु मूवीज- 103

  • तमिल मूवीज- 84

  • हिंदी मूवीज- 84

  • मलयालम मूवीज- 24

  • कन्नड़ मूवीज- 5

इस तरह से बतौर एक्ट्रेस श्रीदेवी ने अपने 6 दशक से लंबे फिल्मी करियर में करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था। उनकी लोकप्रिय हिंदी मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उनमें तोहफा, नागिना, निगाहें, मिस्टर इंडिया, चालबाज, चांदनी, खुदा गवाह, जुदाई, लाडला, इंग्लिश विंग्लिश और मॉम जैसी कई शानदार फिल्मों के नाम शामिल रहे। 

यह भी पढ़ें- Sridevi ने आखिरी फिल्म के दौरान पति संग नहीं किया था रूम शेयर, क्या थी वजह?