Move to Jagran APP

मूवमेंट पास मिलने के बाद भी पापा ऋषि कपूर को आखिरी बार नहीं देख पाईं बेटी रिद्धिमा कपूर

Rishi Kapoor Funeral ऋषि के अंतिम संस्कार में कुल 24 लोग ही शामिल हो पाए। अफसोस की बात ये है कि ऋषि के अंतिम दर्शन में उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर नहीं पहुंच पाईं।

By Nazneen AhmedEdited By: Published: Thu, 30 Apr 2020 04:08 PM (IST)Updated: Thu, 30 Apr 2020 04:24 PM (IST)
मूवमेंट पास मिलने के बाद भी पापा ऋषि कपूर को आखिरी बार नहीं देख पाईं बेटी रिद्धिमा कपूर

नई दिल्ली, जेएनएन। दो साल कैंसर से जंग लड़ने के बाद बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर का आज निधन हो गया। सुबह 8:45 बजे मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली। मुंबई के मरीन लाइंस के चंदनवाड़ी श्मशान घाट पर पर ऋषि का अंतिम संस्कार किया है। ऋषि के अंतिम संस्कार में कुल 24 लोग ही शामिल हो पाए। 

loksabha election banner

मुंबई पुलिस ने परिवार के 19 लोग और 5 करीबी लोगों को ही एक्टर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त थी। अफसोस की बात ये है कि ऋषि के अंतिम दर्शन के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर मुंबई नहीं पहुंच पाईं। वो इस वक्त लॉकडाउन की वजह से दिल्ली में फंसी हैं, इसी वजह से वो पापा को आखिराी बार नहीं देख पाईं। हालांकि रिद्धिमा ने चार्टर्ड प्लेन से आने की कोशिश की थी, मगर डीजीसीए से अनुमति नहीं मिली। हालांकि दिल्ली पुलिस द्वारा उन्हें मूवमेंट पास मिल गया है, लेकिन अब रिद्धिमा कल यानी 1 मई को मुंबई के लिए रवाना होंगी।  

इनको मिली अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त :

मुंबई पुलिस ने जिन 24 लोगों को ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने की इजाज़त उनके नाम हैं। ऋषि की बहन रीमा जैन, जीजाजी मनोज जैन, पत्नी नीतू कपूर, अरमान जैन, आदर जैन, अनीषा जैन, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, विमल पारीख, रोहित धवन, जयराम, आलिया, भट्ट, रणबीर कपूर, करीना कपूर, सैफ़ अली ख़ान और अभिषेक बच्चन। पुलिस ने शशि कपूर के बेट कुणाल कपूर को भी अंदर जाने दिया।

रिद्धिमा न पापा के लिए लिखा ये इमोशनल पोस्ट :

पापा के गुज़र जाने के बाद रिद्धिमा उनके अंतिम दर्शन तो नहीं कर पाईं, लेकिन उन्होंने पापा के लिए एक पोस्ट लिखा है। रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम पर ऋषि कपूर की फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पापा मैं आपसे प्यार करती हूं...और आपसे हमेशा प्यार करती रहूंगी। RIP मेरे बहादुर योद्धा.. हम आपको हर दिन मिस करेंगे पापा। जब तक हम दोबारा मिल नहीं जाते.. आई लव यू पापा... आपकी मुश्क'।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.