विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिल्म जवान में इस एक्ट्रेस का किरदार निभाना चाहती थी रिद्धि डोगरा, बोली- काश में उस रोल में होती

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Thu, 28 Sep 2023 07:22 PM (IST)

फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस रिद्धि डोगरा (Riddhi Dogra) भी नजर आई। ...और पढ़ें

Riddhi Dogra, nayanthara, film Jawan Photo Credit Instagram
Riddhi Dogra, nayanthara, film Jawan Photo Credit Instagram

HighLights

  1. शाह रुख खान की जवान में नजर आई थी रिद्धि डोगरा
  2. रिद्धि डोगरा ने फिल्म में निभाया था जवान की मां का किरदार
  3. फिल्म के रिलीज के 20 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी एक इच्छा जाहिर की है

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Riddhi Dogra:  एटली कुमार के निर्देशन में बनी शाह रुख खान और नयनतारा की स्टारर फिल्म जवान 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में टीवी एक्ट्रेस  रिद्धि डोगरा  (Riddhi Dogra) भी नजर आई। उन्होंने फिल्म में कावेरी अम्मा की भूमिका निभाई है। दर्शकों ने एक्ट्रेस के इस किरदार को पसंद किया है और जमकर तारीफ भी की। अब फिल्म के रिलीज होने के 20 दिन बाद एक्ट्रेस ने अपनी इच्छा जाहिर की है।

यह भी पढ़ें- Asur 2 के बाद बरुण सोबती का 'दिल' हुआ 'बदतमीज', एकता कपूर के शो में रिद्धि डोगरा संग करेंगे रोमांस

नयनतारा की भूमिका निभाना चाहती थीं रिधि

रिद्धि डोगरा  (Riddhi Dogra) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि वह जवान फिल्म में नयनतारा का किरदार निभाया चाहती थी। उन्होंने कहा कि, जब मैं सेट पर थी तो मैं सोच रही थी कि काश मैं नयनतारा की जगह होती। ऐसा नहीं है कि मुझे लगा कि मैं इसे बेहतर कर सकती हूं, लेकिन मैंने सोचा की 'काश' में उस रोल में होती। बता दें, जवान में नयनतारा ने शाह रुख खान गर्लफ्रेंड नर्मदा राय और एक एजेंट की भूमिका निभाई हैं।

फिल्म में है रिद्धि डोगरा का छोटा रोल

बता दें, मूवी में रिद्धि डोगरा ने  शाह रुख खान की मां की भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने किरदार को लेकर कहा है कि मैं हर रोल बेहतर कर सकती हूं। मैं अपने किरदारों पर काफी कुछ रिसर्च करती हूं और ऐसा कुछ नहीं है जो मैं नहीं कर सकती।

रिद्धि डोगरा का करियर

रिद्धि डोगरा ने अपने करियर की शुरुआत छोटे पर्दे से की थी, जिसके बाद वह ओटीटी पर नजर आई और अब बॉलीवुड में अपना कदम रखा। रिद्धि डोगरा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी सीरियल 'झूमे जिया रे' से डेब्यू किया था।

फिल्म जवान के बाद एक्ट्रेस सलमान खान के साथ फिल्म ' टाइगर 3' में भी नजर आने वाली हैं। प्रोफेशनल के साथ-साथ रिद्धि डोगरा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी एक समय में काफी चर्चा पर थी। रिद्धि ने एक्टर राकेश बापट से शादी रचाई थी। दोनों ने साल 2011 में राकेश से शादी की थी, लेकिन साल 2019 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया। 

यह भी पढ़ें- #AskSRK: मैं 'मन्नत' में शादी कर सकता हूं? शाह रुख खान ने फैन के इस सवाल का दिया ऐसा जवाब