'कुछ फिल्मों की सफलता का मतलब जरूरी नहीं...' 400 करोड़ी Hanuman Ansh पर ऋचा चड्ढा का बयान, बताया सेफ है टॉपिक
अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता पर अपनी राय व्यक्त की है। उनका मानना है कि यह कंटेंट-बेस्ड सिनेमा का बड़ा ट्रेंड नहीं है।

हनुमान अंश पर ऋचा चड्ढा का बयान
HighLights
ऋचा चड्ढा ने 'हनुमान अंश' की सफलता पर अपनी राय दी
उन्होंने कहा कि धार्मिक और पौराणिक फिल्में हमेशा अच्छा करती हैं
दो महीने से थिएटर्स में चल रही है फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक तरफ जहां हनुमान अंश (Hanuman Ansh) कमाई के मामले में कई बड़ी मूवीज को पछाड़ चुकी है, हर तरफ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) को इसके कंटेंट में कुछ खास नजर नहीं आया।
हनुमान अंश पर ऋचा की अलग राय
एक्टर ऋचा चड्ढा का मानना है कि 2026 को अभी कंटेंट-बेस्ड सिनेमा के लिए एक अहम साल नहीं कहा जा सकता। 'हनुमान अंश' जैसी फिल्मों की सफलता के बावजूद, उनकी राय अलग है और उन्हें लगता है कि यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि कंटेंट ने बाजी मार ली है।
-1791257418940.webp)
ज़ूम के साथ एक खास इंटरव्यू में, ऋचा से पूछा गया कि क्या इस साल छोटी, कंटेंट-बेस्ड फिल्मों की बढ़ती सफलता इंडस्ट्री में किसी बदलाव का संकेत है। उन्होंने इससे असहमति जताई और कहा कि कुछ फिल्मों की सफलता का मतलब जरूरी नहीं कि कोई बड़ा ट्रेंड बन गया हो।
धार्मिक फिल्में चलती हैं - ऋचा
रिचा ने इस पर असहमति जताते हुए कहा, 'नहीं, 2026 कंटेंट के लिए कोई खास अहम साल नहीं है। अगर बात ‘हनुमान अंश’ के संदर्भ में हो रही है, तो वह अलग बात है। इस साल और क्या चला है? ‘ऑब्सेशन’ हॉलीवुड की फिल्म है, इसलिए हम अपनी फिल्मों की तुलना उनसे नहीं कर सकते।
-1791257506805.webp)
उन्होंने आगे कहा, 'माइथोलॉजिकल फिल्में आम तौर पर अच्छा करती हैं। चाहे धार्मिक हो या पौराणिक, इन्हें हर कोई देख सकता है। लोग इन्हें देखते ही हैं। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि कुछ बहुत अच्छा हो रहा है।'
फिल्म को थिएटर में हुए दो महीने पूरे
उनकी ये बातें ऐसे समय में आई हैं जब 'हनुमान अंश' इस साल की सबसे बड़ी थिएटर हिट फिल्मों में से एक बनकर उभरी है। खबरों के मुताबिक, लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म को उम्मीद से कहीं ज्यादा दर्शक मिले और इसने दुनिया भर में 423 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। दो महीने पूरे होने के बाद भी यह फिल्म थिएटर में चल रही है।
