यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: ऋचा चड्ढा के हाथों पर सजी अली फजल के नाम की मेहंदी, खूबसूरत तस्वीर आई सामने
Richa Chadha-Ali Fazal Wedding ऋचा चड्ढा और अली फजल इन दिनों टॉक ऑफ द टाउन बने हुए हैं। अक्टूबर के ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Richa Chadha-Ali Fazal Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल ऋचा चड्ढा और अली फजल कुछ ही दिनों में शादी के पवित्र बंधन में बंधने वाले हैं। करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अब फाइनली इस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाने के लिए तैयार हैं। ऋचा चड्ढा और अली फजल के घर में प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो चुके हैं और 30 सितंबर को दिल्ली में मेजर फंक्शंस होंगे। इन सबके बीच ऋचा ने मेहंदी लगे अपने हाथों का वीडियो शेयर किया है, जो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस ने अपनी मेहंदी में बिल्लियों का चेहरा बनवाया है।
ऋचा चड्ढा और अली फजल की शादी की खबरें लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। ऋचा और अली दोनों ही इस वक्त टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं। दोनों के घर में प्री-वेडिंग फंक्शन्स शुरू हो गए हैं। ऋचा ने अपने घर में हो रहे फंक्शन की झलक भी दिखाई है। एक्ट्रेस ने हाथ में मेहंदी लगी वीडियो पोस्ट की है।

मेहंदी में बनवाया बिल्लियों का चेहरा
ऋचा ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी मेहंदी को फ्लांट करती नजर आ रही है। एक्ट्रेस की मेहंदी में एक खास चीज और है और वह है उनकी बिल्ली का बना चेहरा। दरअसल ऋचा के पास दो बिल्लियां हैं, जिनका नाम है जुगनी और कमली। एक्ट्रेस ने इन दोनों का चेहरा मेहंदी डिजाइन में बनवाया है। ऋचा और अली के मेहंदी सेरेमनी के लिए पांच आर्टिस्ट को राजस्थान से बुलाया गया था।

नैचुरल है पूरा डेकोरेशन
ऋचा और अली के बाकी प्री-वेडिंग फंक्शन्स की बात करें, तो पूरा डेकोरेशन नैचुरल तरीके से किया गया है। इसमें लकड़ी, फूल और जूट का काम होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रेषा बजाज और राहुल मिश्रा ने ऋचा की वेडिंग ड्रेस तैयार की है। वहीं, अली की वेडिंग ड्रेस अबू जानी संदीप खोसला और शांतनु निखिल ने तैयार की है।
