यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Richa Chadha-Ali Fazal Sangeet:अपने ही संगीत में अली फजल बने 'खलनायक', रोमांटिक छोड़ इस गाने पर किया डांस
Richa Chadha-Ali Fazal Sangeet अली फजल और ऋचा चड्ढा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके शादी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन।Richa Chadha-Ali Fazal Sangeet: ऋचा चड्ढा और अली फजल जल्द ही हमेशा एक लिए एक-दूजे के साथ सात-फेरे लेने वाले है। दोनों की शादी की सभी तैयारियां हो चुकी हैं और आज से इस कपल के सभी फंक्शन शुरू हो चुके हैं। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर एक्ट्रेस के हाथ में गुड्डू भैया के नाम की मेहंदी रच चुकी है, जिसकी एक झलक खुद एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने फैंस के साथ शादी की। मेहंदी के बाद अब ऋचा-अली का संगीत का फंक्शन भी हुआ, जिसकी कई डिटेल्स सामने आई हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो अली फजल अपने संगीत में ऋचा चड्ढा के साथ रोमांटिक गानों को छोड़कर संजय दत्त के गानों पर डांस करते हुए नजर आए।
अली फजल अपने ही संगीत में बने 'खलनायक'
हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक अली फजल और ऋचा चड्ढा ने अपने संगीत के मौके पर अपनी फिल्मों के गानों पर खूब धमाल मचाया। दोनों ने जहां फुकरे फिल्म के गाने 'अम्बरसरिया' पर जबरदस्त केमिस्ट्री और रोमांस अपने मेहमानों को दिखाया, तो वहीं मिर्जापुर के गुड्डू भैया अपने संगीत में अपना फन साइड भी अपनी दुल्हनियां को दिखाने से पीछे नहीं रहे। रिपोर्ट्स की मानें तो अली ने संगीत की शाम में संजय दत्त के गाने 'मैं हूं खलनायक' पर जबरदस्त डांस करके हर किसी को हैरान कर दिया। इतना ही नहीं उनके इस मस्ती भरे डांस परफॉर्मेंस में ऋचा चड्ढा और घर के अन्य सदस्यों और मेहमानों ने भी उन्हें ज्वाइन किया।
.jpg)
ऋचा चड्ढा ने शेयर की अली फजल और अपनी रोमांटिक तस्वीरें
संगीत में ऋचा चड्ढा और अली फजल गाने गाकर अपने बचपन की यादों को भी ताजा करते हुए नजर आए और साथ ही ऋचा चड्ढा के गैंग्स ऑफ वासेपुर के गाने भी उन्होंने गाए। ऋचा चड्ढा ने भी इस मामले में अली फजल का पूरा-पूरा साथ दिया। इसके अलावा 'मसान' एक्ट्रेस ने होने वाले पति अली फजल के साथ अपने संगीत के फंक्शन की दो तस्वीरें शेयर की। ऋचा ने अली के साथ दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह जहां दोनों शर्माते हुए नजर आ रहे हैं, तो वही दूसरी तस्वीर में दोनों रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे की आंखों में खोए हुए हैं। पीच और व्हाइट कलर के लहंगे और चोली में जहां ऋचा चड्ढा गजब की खूबसूरत लग रही हैं, तो वही अली भी उन्हें मैच करते हुए व्हाइट कुर्ते पायजामे में काफी रॉयल लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऋचा चड्ढा ने कैप्शन में लिखा, 'रिअली, मोहब्बत मुबारक'।
.jpg)
इस दिन ऋचा चड्ढा और अली फजल लेंगे सात-फेरे
अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी में हर चीज फिल्मी होने वाली है। ऐसा कहा जा रहा है ये बॉलीवुड की सबसे ग्रैंड शादियों में से एक होने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो मेहंदी, संगीत और हल्दी सभी रिचुअल्स पूरे होने के बाद ऋचा चड्ढा और अली फजल अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही शादी के बंधन में बंधेंगे।
