विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rhea Chakraborty Photos: कलरफुल शर्ट में रिया चक्रवर्ती ने दिखाई अपनी अदाएं, फैंस बोले- चमकता सितारा

By Aditi YadavEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 05:50 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कारण लंबे वक्त तक विवादों में रही हैं रिया चक्रवर्ती एक बार फिर सोशल ...और पढ़ें

Rhea Chakraborty, Photo credit instagram, sushant singh
Rhea Chakraborty, Photo credit instagram, sushant singh

नई दिल्ली, जेएनएन। Rhea Chakraborty Photos: रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) कुछ समय से चर्चा का केंद्र बनी हुई हैं। एक लंबे अरसे के बाद एक्ट्रेस एक बार सोशल मीडिया पर एक्टिव हो गई हैं। सुशांत केस में फंसने के बाद रिया लाइमलाइट से दूर चली गई थीं। हालांकि अब वक्त से ही साथ रिया भी नॉर्मल हो गई हैं।

फोटो / इंस्टाग्राम रिया चक्रवर्ती

इसके साथ ही वह खुद को पॉजिटिव फील करने के लिए और सब कुछ भुलाकर आए दिन को हसीन बनाने के लिए वह सोशल मीडिया पर मोटिवेशनल कोट्स शेयर करती रहती हैं। इसी बीच इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही है। लेटेस्ट तस्वीरें में रिया अंदाज काफी ग्लैमरस लग रहा है।

ग्लैमरस लुक से बनाया फैंस को दीवाना

फोटो / इंस्टाग्राम रिया चक्रवर्ती

रिया ने चार फोटोज शेयर की है, जिसमें वह एक कुर्सी पर बैठकर अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं। रिया ने कैप्शन में लिखा, 'सूरज आप में भी चमकता है'। इस दौरान रिया मल्टी कलर ओपन शर्ट में मैचिंग कलर की इनवियर पहने हुए दिख रही हैं। मैसी पोनी टेल और हैंगिंग गोल्ड इयररिंग पहनकर उन्होंने अपने लुक को पूरा किया है। फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं किसी ने उन्हें 'चमकता सितारा बताया है। तो किसी ने लिखा- 'हमेशा चमकते और मुस्कुराते रहें।

जेल पहुंची थी रिया चक्रवर्ती

फोटो / इंस्टाग्राम रिया चक्रवर्ती

सशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती लगातार ट्रोलिंग का सामना करती रही हैं। सुशांत की मौत के बाद रिया पर कई तरह के गंभीर आरोप लगे और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। उन्हें एनसीबी के शिकंजे में भी फंसते हुए देखा गया।

टॉलीवुड इंडस्ट्री में करेंगी एंट्री

फोटो / इंस्टाग्राम रिया चक्रवर्ती

बीते दिनों रिया को लेकर खबरे सामने आई थी कि वो जल्द टॉलीवुड इंडस्ट्री में एंट्री करेंगी। कुछ मीडिया खबरों की मानें तो एक्ट्रेस को प्रोड्यूसर राणा सरकार ने अपनी अगली फिल्म के लिए अप्रोच किया है। हालांकि एक्ट्रेस की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनको आखिरी बार अमिताभ बच्चन और इमरान हाश्मी के साथ फिल्म चेहरे में देखा गया।

यह भी पढे़ें- Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट की पति निक जोनस की बर्थडे पार्टी, गोल्फ कोर्स में मनाया जश्न