विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने होस्ट की पति निक जोनस की बर्थडे पार्टी, गोल्फ कोर्स में मनाया जश्न

By Aditi YadavEdited By:
Published: Mon, 19 Sep 2022 04:44 PM (IST)

निक जोनस ने 16 सितंबर को अपना 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। वहीं अब प्रियंका चोपड़ा ने इसकी एक झलक ...और पढ़ें

Nick jonas, Birthday, priyanka Chopra, credit instagram
Nick jonas, Birthday, priyanka Chopra, credit instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। Priyanka Chopra Nick Jonas: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में पति निक जोनस (Nick Jonas) का 30वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। निक जोनस का बर्थडे 16 सितंबर को था। जन्मदिन के दो दिन बाद पीसी ने सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर की। इस खास दिन को प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिका के अरिजोना में सेलिब्रेट किया। निक के इस बर्थडे की थीम गोल्फ पर बेस्ड रही। बर्थडे वाले दिन सभी ने जमकर गोल्फ खेला और पार्टी की।

गोल्फ कोर्स में सेलिब्रेट किया बर्थडे

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक दिखाई। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा- जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार. आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे। आई लव यू निक. यह एक ऐसा वीकेंड रहा जिसने मुझे खुशी से भर दिया। “इसकी शुरुआत मेरे पति के 30वें बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ हुई थी, लेकिन अंत में यह बहुत अधिक हो गया। निक के दोस्त और परिवार ने बहुत प्यार और खुशी से इस दिन को भर दिया। स्कॉट डेल नेशनल (गोल्फ कोर्स) आप हमारा घर हैं। निक के बर्थडे सेलिब्रेशन की तैयारी में मदद करने वाले आप सभी का उचित धन्यवाद नहीं कर सकती। प्रियंका के इस पोस्ट पर निक ने कमेंट में लिखा- एपिक टाइम. तुम कमाल की हो साथ ही दिल वाले इमोजी भी बनाए।

तीन साल तक किया एक दूसरे को डेट

— PRIYANKA (@priyankachopra) September 18, 2022

इस कपल की लव स्टोरी का बात करें तो दोनों की मुलाकात 'क्वांटिको' के सेट पर हुई थी। इसके बाद दोनों साल 2017 न्यूयॉर्क में हुए 'मेट गाला' फंक्शन में साथ पहुंचे थे। 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने क्रिश्चियन और हिंदू रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसी साल ये कपल बेटी मालती मेरी चोपड़ा जोनस के पेरेंट्स बने। सरोगेसी के जरिए ये कपल मां-बाप बना।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan New Home: अमिताभ बच्चन ने मुंबई के पॉश इलाके में खरीदा नया घर, जानिए इसकी खासियत