मुजरा शैली पर बना Rekha का वो गाना, 3 दिनों तक उंगलियों पर की थी प्रैक्टिस; Cult गीत आज भी सदाबहार
45 साल पहले रेखा (Rekha) ने इस क्लासिकल गीत के लिए 3 दिनों तक उंगलियों पर प्रैक्टिस की थी।
-1791640587782_m.webp)
कल्ट क्लासिक है रेखा का ये गाना
HighLights
कल्ट क्लासिक है रेखा का ये गाना
मुजरा स्टाइल पर बना है क्लासिकल सॉन्ग
सालों बाद भी आइकॉनिक बना हुआ है गाना
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत, टैलेंटेड और सदाबहार एक्ट्रेस रेखा की अदाओं के आज भी करोड़ों लोग दीवाने हैं। खासकर बात जब उनके डांस परफॉर्मेंस की आती है तो ये दीवानगी और भी खास बन जाती है।
45 साल पुरानी फिल्म के कल्ट गाने
उन्होंने इंडियन सिनेमा को कुछ ऐसे कल्ट गीत दिए हैं जो दशकों बाद भी सदाबहार है और लोग उनकी सराहना करते हैं। रेखा (Rekha) की 45 साल पुरानी फिल्म उमराव जान (Umrao Jaan) हिंदी सिनेमा की एक क्लासिक फिल्म थी जिसके गाने आज भी टाइमलेस हैं।
यह भी पढ़ें- सास को ताना मारकर बहुएं गाती हैं Rekha का ये गीत, गांव-देहात में है खूब हिट; Anuradha Paudwal ने दी आवाज
रेखा ने की थी कड़ी मेहनत
इस फिल्म का गाना मुजरा स्टाइल में बना था जिसके बोल हैं- इन आंखों की मस्ती के (In Ankhon Ki Masti Ke) जिसके हाव भाव और उंगलियों के खास मूवमेंट को बेहतर तरीके से दिखाने के लिए रेखा ने रात-दिन कड़ी मेहनत की थी।
-1791641167591.webp)
तवायफ के किरदार को किया पर्दे पर जीवंत
रेखा ने कोरियोग्राफर कुमुदिनी लाखिया के निर्देशन में उंगलियों के मूवमेंट और आंखों के एक्सप्रेशन पर सबसे ज्यादा फोकस किया था ताकि वे लखनऊ की तहजीब और एक तवायफ के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर सके।
रेखा ने जीता था नेशनल अवॉर्ड
इस गाने के अलावा फिल्म में एक और क्लासिकल गीत था- दिल चीज क्या है...आप मेरी जान लीजिये (Dil Cheez Kya Hai) जिसमें रेखा की अदायगी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। रेखा को फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग और लाजवाब गानों में शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल फिल्म अवॉर्ड दिया गया था।
इन आंखों की मस्ती के गाने को दिग्गज सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) ने अपनी आवाज से सजाया था। वहीं खय्याम ने इसे कंपोज किया था और उर्दू लिरिसिस्ट शहरयार ने इसे लिखा था। उमराव जान 1981 में रिलीज हुई थी और भारतीय सिनेमा की सबसे सफल और क्लासिक फिल्मों में से एक बनी।
