विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'रामलीला' के चक्कर में बहुत पिटे Ravi Kishan; जान के दुश्मन बने थे पिता; बोले- 'तुझे नचनिया बनना है...',

Published: Thu, 26 Nov 2026 10:59 AM (IST)

रवि किशन ने हाल ही में अपने पिता को याद करते हुए बताया कि एक बार 'रामलीला' के चक्कर में उन्हें फादर ने बुरी तरह से लेदर की बेल्ट से पीटा। वह इस कारण उनकी जान के दुश्मन ही बन गए थे। 

लेदर की बेल्ट से पिता से पिटे थे रवि किशन/ फोटो- इंस्टाग्राम

लेदर की बेल्ट से पिता से पिटे थे रवि किशन/ फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. रवि किशन के पिता थे पंडित

  2. रामलीला के चक्कर में हुई थी एक्टर की धुलाई

  3. लेदर की बेल्ट से पिता ने पीटकर किया बुरा हाल

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई। रवि किशन आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह भोजपुरी सिनेमा के ब्रैड पिट तो हैं हीं, लेकिन मिर्जापुर द मूवी, लापता लेडीज जैसी फिल्मों के आधार पर उन्होंने हिंदी सिनेमा में भी अपनी पकड़ मजबूत बना ली है। एक तरफ जहां आज के दौर के अभिनेता भी Gen-Z के बीच अपनी पकड़ नहीं बना पा रहे हैं,तो वहीं रवि किशन आज की जनरेशन के बीच काफी पॉपुलर हैं।

हालांकि, फिल्मों में आने की ये जर्नी रवि किशन के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं थी। एक समय ऐसा था, जब जो अभिनय सबको दीवाना बना रहा है, उसी एक्टिंग के चक्कर में रवि किशन को पिता ने लेदर की बेल्ट से पीट-पीटकर मारा था। वो इस कदर गुस्से में आ गए थे कि रवि की जान लेने पर उतारू हो गए थे।

साड़ी पहनने के लिए लेदर की बेल्ट से पिटे थे एक्टर

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के साथ हाल ही में करण जौहर के शो कॉफी विद करण (Koffee With Karan 9) के आखिरी सीजन में खास मेहमान बनकर पहुंचे रवि किशन ने अक्की के इंसिस्ट करने पर वो जर्नी बताई, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाएगी। रवि किशन ने कहा, "मेरे पिता पंडित थे और उनका दूध का बिजनेस था। वह चाहते थे कि मैं उनके बिजनेस को संभालू या फिर कोई सरकारी नौकरी करूं।"

अभिनेता ने आगे कहा, "हालांकि, मेरा थिएटर की तरफ रुझान था और मैं शौकिया तौर पर वह कर रहा था। रामलीला की परफॉर्मेंस के दौरान मैंने साड़ी पहनी। जब वो परफॉर्मेंस मेरे पिता ने देखा तो उन्होंने लेदर की बेल्ट से मुझे बहुत ज्यादा मारा। उन्होंने मुझे कहा, तुझे नचनिया बनना है। 90 के दौर में सिनेमा को एक रिस्पेक्टफुल इंडस्ट्री नहीं समझा जाता था।"

Screenshot 2026-11-26 105122

मां की वजह से बची थी रवि किशन की जान

रवि किशन कई मौकों पर ये बता चुके हैं कि आज अपनी जिंदगी में जो कुछ भी हैं, वह अपने परिवार की बदौलत हैं। अभिनेता ने आगे कहा, "मैंने उन्हें कहा, नहीं पापा मत मारो। मेरी मां ने फिर वहां से भागने में मेरी मदद की। वो गुस्से में मेरी जान लेने के पीछे ही पड़ गए थे, क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि मैंने परिवार को शर्मिंदा करवाया है।

Screenshot 2026-11-26 105222

आपको बता दें कि रवि किशन इससे पहले कई पुराने इंटरव्यू में ये बता चुके हैं कि जब वह 14-15 साल के थे, तभी से ही उनमें एक्टिंग करने का जुनून था। रामलीला में माता 'सीता' के रोल ने उन्हें वो मौका दिया की वह एक्टिंग की दुनिया को एक्सप्लोर कर सके। जब पिता उनके खिलाफ थे तो मां ने उस समय रवि किशन को 500 रूपए देकर अपना सपना पूरा करने की हिम्मत दी थी।

यह भी पढ़ें- दीवाली 2027 होगी धमाकेदार! 'बजरंगी के यार' बनकर आ रहे हैं Ravi Kishan, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा घमासान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।