28 साल पहले मिठाई पर बना था Raveena Tandon का गाना, सिंगर Alka Yagnik ने गाया था 'चुलबुला' गीत
अभिनेत्री रवीना टंडन का एक 28 साल पुराना फेमस मिठाई के नाम पर बना था, जिसे गायक अल्का याग्निक ने गाया है।
-1790581083902_m.webp)
रवीना टंडन का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
रवीना टंडन का चुलबला गीत
मिठाई के नाम पर बना था गाना
अल्का याग्निक की आवाज में अमर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा की 90s की लेडी सुपरस्टार के तौर पर रवीना टंडन (Raveena Tandon) को जाना जाता है। उस दौर में रवीना ने सिर्फ हिट फिल्में ही नहीं दी थीं, बल्कि उनकी मूवीज के गाने भी काफी लोकप्रिय हुए थे।
इसी आधार पर आज हम आपको रवीना टंडन के एक ऐसे ही चुलबुले सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जो मिठाई के नाम पर बना था और इसे मशहूर गायिका अल्का याग्निक (Alka Yagnik) ने अपनी मधुर आवाज दी थी। आइए जानते हैं कि वह गीत कौन सा है।
रवीना टंडन का चुलबुला गीत
90 के दौर में जहां एक तरफ रोमांटिक सॉन्ग की बहार देखने को मिली थी, वहीं दूसरी तरफ कई ऐसे चुलबुले सॉन्ग भी आए थे, जो फैंस के फेवरेट बन गए थे। उनमें से एक गीत रवीना टंडन और गोविंदा की कल्ट कॉमेडी फिल्म आंटी नंबर-1 से नाता रखता है, जिसका नाम था- सोन पापड़ी मेरी सोन पापड़ी... (Sonpapdi Meri Sonpapdi)।
यह भी पढ़ें- अस्पताल में लिखा गया था Madhuri Dixit का पुराना गाना, 35 सालों से अल्का याग्निक की आवाज में है अमर

जी हां रवीना और गोविंदा का ये चुलबुला गीत सोन पापड़ी मिठाई के नाम पर बना था, जिसका अंदाजा आप गाने के लिरिक्स को सुनकर और पढ़कर आसानी से लगा सकते हैं। इस गाने को गायिका अल्का याग्निक और गायक विनोद राठौड़ ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में मिलकर गाया था और आज भी रिलीज के 28 साल बाद भी इसे मस्तीभरे गीत के तौर पर खूब सुना जाता है।
दरअसल आंटी नंबर-1 (Anuty No.1) फिल्म के सोन पापड़ी मेरी सोन पापड़ी... गाने के लिरिक्स को मशहूर गीतकार समीर अनजान द्वारा लिखा गया था, जबकि संगीतकार आनंद-मिलिंद की जोड़ी ने मिलकर इस मजेदार गीत की धुनों को तैयार किया था। इस तरह से गोविंदा और रवीना टंडन का ये सॉन्ग रेडी हुआ था।
फिल्म की तरह लोकप्रिय रहा गाना
दरअसल आंटी नंबर-1 गोविंदा और रवीना टंडन के एक्टिंग करियर की सबसे शानदार कॉमेडी मूवी मानी जाती है। ठीक इसी तरह इस फिल्म का सोन पापड़ी मेरी सोन पापड़ी... गाना भी उस वक्त काफी हिट हुआ था और मूवी की तरह फेमस भी रहा था। गोविंदा और रवीना के डांस मूव्स भी इस गाने में कमाल के रहे थे।
