देसी शब्द की वजह से रिजेक्ट हुआ था Juhi Chawla का गाना, बाद में वही पुराना गीत बना कल्ट क्लासिक
अभिनेत्री जूही चावला का एक पुराना गाना ऐसा भी है, जिसे पहले देसी भाषा के शब्द के चलते रिजेक्ट कर दिया गया था।
-1789967310552_m.webp)
जूही चावला का गाना (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
33 साल पहले रिलीज हुआ था गाना
गीतकार ने सुनाया सॉन्ग का किस्सा
जूही चावला का कल्ट क्लासिक गीत
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की लेडी सुपरस्टार के तौर पर जूही चावला को जाना जाता है। 90 के दशक में जूही का एक गाना ऐसा रहा, जिसे श्रोताओं ने खूब सुना था और आज भी इसकी गूंज सुनने को मिल जाती है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूही चावला के जिस 33 साल पुराने गीत के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसे 33 साल पहले देसी भाषा के शब्द के चलते रिजेक्ट कर दिया गया था। आइए इस मामले को विस्तार से जानते हैं-
जूही चावला का कल्ट गाना
साल 1993 में प्रदर्शित आमिर खान और जूही चावला अभिनीत फिल्म हम हैं राही प्यार के का गाना घूंघट की आड़ से... (Ghoonghat Ki Aad Se) आज भी सदाबहार गीतों में से एक है। एक समय ऐसा भी था जब निर्माता मुकेश भट्ट ने सिर्फ आड़ शब्द के कारण इस गाने को फिल्म में लेने से मना कर दिया था।
यह भी पढ़ें- 33 साल से रोडवेज बसों में बज रहा है Juhi Chawla का पुराना गाना, Alka Yagnik ने गाया था हिट सॉन्ग

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान समीर अनजान ने इस गाने के रिजेक्शन को लेकर रोचक किस्सा सुनाया है और बताया है- मुझे याद है घूंघट की आड़ से... गाने में मुकेश जी अटक गए थे। उन्होंने कहा कि यार ये आड़ शब्द बहुत बेकार और नॉन म्यूजिकल शब्द है। इसको निकाल दो। मैंने कहा कि ठीक है कोई बात नहीं है, गाने से ये शब्द तो नहीं निकलेगा।

इस गाने को मत लीजिए, मैं दूसरा गाना बनाकर देता हूं। इतने में महेश जी (निर्देशक महेश भट्ट) की एंट्री हुई। मैंने कहा कि गाने में मुकेश जी को मजा नहीं आया। तब उन्होंने कहा कि पहले गाना सुनाओ तो सही..। जैसे ही उन्होंने गाना सुना, मुझे गले लगा लिया और कहा कि ये कमाल का गाना है।
इसमें जो आड़ शब्द है, वो शानदार है। तुमने गाना किसको सुना दिया, उसका (मुकेश) काम सिर्फ पैसे ले आओ फिल्म बनाओ, कहां उसे गाना समझ में आएगा। फिर महेश जी ने कहा कि गाना तो यही होगा। इस तरह से जूही और आमिर का ये गाना बन पाया था। खुशी इस बात की कि आज भी इसे खूब सुना जाता है।
कल्ट क्लासिक है गीत
90 के दशक के सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले रोमांटिक सॉन्ग्स के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें हम हैं राही प्यार के फिल्म का गाना घूंघट की आड़ से... का नाम जरूर शामिल होगा। कुमार सानू और अल्का याग्निक की मधुर आवाज में 33 साल बाद भी इस गीत की प्यार भरी मिठास कम नहीं हुई है।
