विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

33 साल से रोडवेज बसों में बज रहा है Juhi Chawla का पुराना गाना, Alka Yagnik ने गाया था हिट सॉन्ग

Published: Tue, 15 Sep 2026 06:36 PM (IST)

अभिनेत्री जूही चावला एक पुराना गीत ऐसा भी है, जो आज भी रोडवेज बसों में बजता हुआ सुनाई दे जाता है।

जूही चावला का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

जूही चावला का कल्ट सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)

HighLights

  1. 33 साल पहले रिलीज हुआ था गाना

  2. जूही चावला का कल्ट क्लासिक सॉन्ग

  3. अल्का याग्निक की आवाज में आज भी अमर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 90 के दशक की लेडी सुपरस्टार के तौर पर अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) को जाना जाता है। बतौर एक्ट्रेस जूही की फिल्में जितनी कमाल की होती थीं, उससे कई अधिक उन पर फिल्माए गीत शानदार रहते थे।

आज हम आपको इस लेख में जूही चावला के एक ऐसे कल्ट गाने के बारे में बताने जा रहे हैं,  जो पिछले 33 सालों से रोडवेज बसों में खूब बजता हुआ सुनाई देता है। आइए जानते हैं कि वह कौन सा सॉन्ग है और जूही चावला की किस मूवी से नाता रखता है। 

जूही चावला का यादगार गीत

हिंदी सिनेमा के लिए 90s का दौर कई बड़े-बड़े फिल्म कलाकारों के उदय का दौर रहा था। जिसमें अभिनेत्री जूही चावला का नाम भी शामिल होता है। साल 1993 में जूही की सुपरहिट फिल्म हम हैं राही प्यार के (Hum Hain Rahi Pyar Ke) को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था, जिसमें उनके साथ अभिनेता आमिर खान मौजूद रहे। हम हैं राही प्यार के अपनी शानदारी कहानी के अलावा बेहतरीन संगीत के लिए भी याद की जाती है। 

यह भी पढ़ें- 66 साल पहले ब्रज भाषा से बना था Madhubala का आइकॉनिक सॉन्ग, 'स्वर कोकिला' ने गाया था ठेठ देहाती गीत

Mujhse Mohabbat Ka Izhaar song (1)

खासतौर पर इस फिल्म का मुझसे मोहब्बत का इजहार... (Mujhse Mohabbat Ka Izhaar)गाने 90 के दशक में काफी पॉपुलर हुआ था। जूही चावला और आमिर खान के इस रोमांटिक सॉन्ग का क्रेज इतना अधिक था कि लोग इसे म्यूजिक सिस्टम के स्पीकरों में फुल वॉल्यूम में सुनना पसंद करते थे। इतना ही नहीं रिलीज के 33 साल बाद हम हैं राही प्यार के फिल्म का गाना मुझसे मोहब्बत का इजहार... आज भी रोडवेज बसों में बजता हुआ सुनाई देता है।

जो ये बताने के लिए काफी है कि मुझसे मोहब्बत का इजहार... की लोकप्रियता कितनी अधिक है। इस गाने को मशहूर गायिका अल्का याग्निक और कुमार सानू ने अपनी-अपनी मधुर आवाज में गाया था और इसी वजह से ये कल्ट क्लासिक बना। अल्का और सानू की जोड़ी ने मिलकर जिस तरह से सॉन्ग को गाया, उसके सुनकर श्रोतागण के दिलों को सुकून मिलता है।

नदीम-श्रवण की जोड़ी का योगदान

इतना ही नहीं इस गाने को यादगार बनाने के लिए संगीतकार नदीम और श्रवण की जोड़ी ने भी अपने अद्भुत संगीत का योगदान दिया। इसके अलावा मुझसे मोहब्बत का इजहार... के लिरिक्स मशहूर गीतकार समीर की कलम से निकले थे।

यह भी पढ़ें- छतों पर 'स्पीकरों' में बजता था Shah Rukh Khan का कालजयी गीत, 33 सालों से उदित नारायण की आवाज में है अमर