Rashmika Mandanna की फिल्म Mysaa की रिलीज डेट पोस्टपोन, थिएटर्स में कब दस्तक देगी एक्शन ड्रामा?
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की 'मैसा' रिलीज के 5 दिन पहले पोस्टपोन कर दी गई है। आइए जानते हैं कब रिलीज होगी फिल्म?
-1795347125699_m.webp)
रश्मिका की फिल्म 'मैसा' का पोस्टर
HighLights
रश्मिका की 'मैसा' की रिलीज डेट पोस्टपोन
27 नवंबर को रिलीज होने वाली थी फिल्म
कब रिलीज होगी मैसा?
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'मैसा' की रिलीज को टाल दिया गया है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर दिया गया है। रविवार को फिल्म के निर्माताओं ने रिलीज शेड्यूल में बदलाव की घोषणा की, जिस पर रश्मिका ने सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दिया है।
पोस्टपोन हुई रश्मिका की 'मैसा'
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की आने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'मैसा' (Mysaa) की रिलीज को टाल दिया गया है। यह फिल्म 27 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर दिया गया है। फिल्म के निर्माताओं ने रविवार, 22 नवंबर को इस देरी की घोषणा की।
-1795347316677.webp)
उन्होंने इसका कारण तकनीकी दिक्कतें बताईं और फैंस को भरोसा दिलाया कि जल्द ही नई रिलीज डेट की घोषणा की जाएगी। हालांकि, रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर माना कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि फिल्म कब सिनेमाघरों में आएगी।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर एक शेयर किए गए एक बयान में मेकर्स और निर्देशक ने लिखा, 'तेलुगु सिनेमा एक रोमांचक दौर में प्रवेश कर चुका है। इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों में बेहतरीन कलाकारी और तकनीकी देखने को मिली है, जो लगातार स्तर को ऊंचा उठा रही हैं। इसी भावना के साथ, 'मैसा' को तेलुगु सिनेमा की एक ऐसी तकनीकी रूप से उन्नत और अनोखी एक्शन फिल्म के रूप में तैयार किया गया है, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर एक शानदार अनुभव देगी'।
We wish to present the world of #MYSAA in its most uncompromised form, delivering the experience it truly deserves. With this vision in mind, the theatrical release of #MYSAA, originally scheduled for NOVEMBER 27th, has been POSTPONED. The new release date will be announced very soon. Until then, keep the energy alive and groove to the rage-filled #OseyRamulamma ❤️🔥🎶 — https://t.co/TKCU7BiuaN @iamRashmika @RawindraPulle @unformulafilms @TSeries @tseriessouth
— UnFormula Films (@unformulafilms) November 22, 2026
क्यों टाली गई 'मैसा' की रिलीज डेट?
रिलीज को टालने के फैसले के बारे में बताते हुए, बयान में आगे कहा गया, 'हम चाहते हैं कि दर्शकों तक यह फिल्म बिना किसी समझौते के पहुंचे, इसलिए हमने मिलकर 27 नवंबर को होने वाली इसकी रिलीज को टालने का फैसला किया है। नई रिलीज डेट की घोषणा बहुत जल्द की जाएगी। आपके लगातार प्यार, धैर्य और समर्थन के लिए धन्यवाद। हम आपको भरोसा दिलाते हैं कि आपको ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा'।
रश्मिका मंदाना ने दिया रिएक्शन
रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस अनाउंसमेंट को रीशेयर करते हुए, इसके टलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी और बताया कि उन्हें भी नए शेड्यूल के बारे में कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने लिखा, 'लगता है कि रिलीज आगे खिसक रही है । पता नहीं कब तक के लिए, लेकिन पक्का जैसे ही मुझे पता चलेगा, मैं आप लोगों को भी बता दूंगी'।

मैसा तेलुगु, हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होने वाली थी। मंदाना के साथ, कलाकारों की टोली में ईश्वरी राव, राहुल रवींद्रन, समुथिरकानी, राव रमेश, शिव कंदुकुरी, कार्तिक रंजिनी, तारक पोनप्पा और निधि सिंह शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही चमकी डिजास्टर फिल्म की किस्मत, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही पीरियड ड्रामा
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।