यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
The Sabarmati Report: पूरी हुई 'द साबरमती रिपोर्ट' की शूटिंग, राशि खन्ना ने शेयर कीं BTS तस्वीरें
आने वाले समय में विक्रांत मैसी और साउथ एक्ट्रेस राशि खन्ना फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) में एक ...और पढ़ें

HighLights
- द साबरमती रिपोर्ट में विक्रांत मैसी और राशि खन्ना
- राशि ने शेयर की अनसीन बीटीएस तस्वीरें
- कुछ दिन पहले रिलीज हुई था फिल्म की टीजर
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 12th फेल की अपार सफलता के बाद आने वाले समय में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी फिल्म द साबरतमी रिपोर्ट में दिखाई देंगी। उनके साथ इस मूवी में योद्धा फिल्म अदाकारा राशि खन्ना भी अहम किरदार अदा करती हुई दिखेंगी। कुछ दिन पहले इस फिल्म का शानदार टीजर रिलीज किया गया, जिसे ऑडियंस की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला।
इस बीच राशि खन्ना ने सोशल मीडिया पर द साबरमती रिपोर्ट की बीटीएस तस्वीरों को शेयर किया है। जिनमें राशि अभिनेता विक्रांत और फिल्म के डायरेक्टर रंजन चंडेल के साथ नजर आ रही हैं।
द साबरमती रिपोर्ट के सेट से सामने आईं लेटेस्ट फोटो
शुक्रवार को राशि खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टााग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरों को शेयर किया है। इन फोटो में आप देख सकते हैं कि राशि द साबरमती रिपोर्ट के साथ पर शूटिंग करती दिख रही हैं। दूसरी फोटो में वह और विक्रांत मैसी फिल्म के निर्देशक संग पोज देते दिखाई दे रहे हैं।

इन फोटो के कैप्शन में राशि खन्ना ने लिखा है- और ये द साबरमती रिपोर्ट का समापन है। यहां हमने कुछ सच्चाईयों और समय सीमा को अच्छे से फॉलो किया। यह कहानियों की ताकत और कुछ ऐसी आवाजे हैं, जिन्हें सुनने की जरूरत है।

आप सभी भी इस कहानी को सिनेमाघरों में देखने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा इस शानदार टीम के साथ काम करने के लिए खुद को बेहद आभारी समझती हूं। इस तरह से राशि खन्ना ने द साबरमती रिपोर्ट के शूटिंग अनुभव को साझा किया है।
.jpg)
कब रिलीज होगी द साबरमती रिपोर्ट
राशि खन्ना और विक्रांत मैसी की द साबरमती रिपोर्ट की कहानी साल 2002 में गुजरात रेल घटना पर आधारित बताई जा रही है। इस मूवी में रिद्धि डोगरा भी अहम किरदार में दिखाई देने वाली हैं। गौर करें इसकी रिलीज डेट की तरफ तो 3 मई 2024 को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी।
