विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैडम तुसाद में लगे Ranveer Singh के दो नए स्टैच्यू, जीजा की अचीवमेंट पर दीपिका की बहन ने दिया ऐसा रिएक्शन

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Mon, 18 Dec 2023 04:08 PM (IST)

Ranveer Singh एक्टर रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के नामी एक्टर माने जाते हैं। वर्सटाइल एक्टिंग से उन्होंने फैंस के दिल ...और पढ़ें

File Photo of Ranveer Singh. Photo Credit: Instagram
File Photo of Ranveer Singh. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. बॉलीवुड के वर्सटाइल एक्टर हैं रणवीर सिंह
  2. मैडम तुसाद में लगे रणवीर के दो नए स्टैच्यू
  3. अनीषा पादुकोण के कमेंट ने खींचा ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी वर्सटाइल एक्टिंग स्किल्स को लेकर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। उन्होंने हर तरह के रोल में अपना टैलेंट स्क्रीन पर दिखाया है और इसी के दम पर रणवीर ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। एक्टर सिर्फ इंडिया में ही नहीं, बल्कि विदेश में भी जाना माना नाम बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने बढ़ते स्टारडम से जुड़ी एक गुड न्यूज शेयर की है।

रणवीर सिंह ने 'बाजीराव मस्तानी', 'पद्मावत' जैसी फिल्मों में अपने एक्टिंग का हुनर दिखाया है। ये उनकी सिजलिंग परफॉर्मेंस का ही कमाल है कि एक्टर के चाहने वालों की लिस्ट इंडिया के बाहर भी है। दुनियाभर में मशहूर रणवीर सिंह ने फैंस को मैडम तुसाद में खुद के एक नहीं बल्कि दो वैक्स स्टैच्यू से रुबरू करवाया है।

मैडम तुसाद में रणवीर के दो स्टैच्यू

लंदन में रणवीर सिंह के दो वैक्स स्टैच्यू बनाए गए हैं। एक्टर ने इसकी फोटो शेयर करते हुए अपनी खुशी का इजहार किया है। उन्होंने फैंस को बताया कि एक वक्त था जब वो अपने पेरेंट्स की फेमस पर्सनालिटीज के फोटोज देखते थे। हालांकि, उनकी तस्वीरें फेमस पर्सनालिटीज के वैक्स स्टैच्यू के साथ होती थी। रणवीर ने इस बात की खुशी जताई कि अपने पेरेंट्स को ऐसे स्टैच्यू के साथ पोज देने से लेकर आज खुद उनका मैडम तुसाद में स्टैच्यू है।

View this post on Instagram

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

रणवीर का एक स्टैच्यू पिंक और मल्टीकलर की शेरवानी में है, तो दूसरा ब्लैक कलर के थ्री पीस सूट में। एक्टर को फैंस की तरफ से ढेर सारी बधाईयां मिली हैं। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक ने उन्हें बधाई दी है। इस फोटो पर उनकी सालीसाहिबा अनीशा ने कमेंट किया- अपना टाइम आ गया।

रणवीर सिंह वर्कफ्रंट

रणवीर सिंह की इस साल फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला। अब रणवीर, रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आएंगे। फिल्म से उनका लुक रिवील किया जा चुका है। इसके अलावा उनकी झोली में फेमस फ्रेंचाइजी फिल्म 'डॉन' है, जो कि 2025 में रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Salaar Part 1: रिलीज से पहले ही 'सालार' ने 'डंकी' को कुचला, बनी साल 2023 की सबसे ज्यादा लाइक की जाने वाली फिल्म