विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shah Rukh Khan की बर्थ डे पार्टी में डीजे बने रणवीर सिंह, पत्नी दीपिका से सबके सामने कही ये बात, वीडियो वायरल

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 04 Nov 2023 11:23 AM (GMT+05:30)

फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह कहे जाने वाले शाह रुख खान का 2 नवंबर को 58वां जन्मदिन था। उन्होंने मुंबई में ...और पढ़ें

Ranveer Singh and Deepika Padukone from Shah Rukh Khan Birthday Bash
Ranveer Singh and Deepika Padukone from Shah Rukh Khan Birthday Bash

HighLights

  1. 2 नवंबर को था शाह रुख खान का 58वां जन्मदिन
  2. एक्टर की बर्थ डे पार्टी में रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से लगाया चार चांद
  3. शाह रुख की पार्टी में डीजे बने रणवीर सिंह

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एनर्जेकिट और वर्सटाइल एक्टर कहे जाने वाले रणवीर सिंह हर मोमेंट में मस्ती करना और उस पल को एंजॉय करना जानते हैं। फैंस को उनका हमेशा ताजगी से भरा रहने वाला स्वभाव ही पसंद आता है। 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड के बाद से दीपिका पादुकोण ट्रोलर्स के निशान पर हैं। वहीं, रणवीर सिंह भी खूब ट्रेंड हुए हैं।

हाल ही में शाह रुख खान की बर्थ डे पार्टी का आयोजन हुआ, जहां पूरे बी टाउन का जमावड़ा देखने को मिला। किंग खान की पार्टी में रणवीर सिंह ने कुछ ऐसा किया, जिससे वह एक बार सबका दिल जीत पाने में कामयाब रहे हैं।

शाह रुख की पार्टी में छाए रणवीर सिंह

2 नवंबर को शाह रुख खान का 58वां जन्मदिन था। इस मौके पर उनके खास दोस्त, करीबियों और फैंस ने उन्हें विश किया। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पार्टी दी, जिसकी तमाम फोटो सोशल मीडिया पर सामने आ चुकी हैं। अब एक्टर के बर्थ डे से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रणवीर सिंह, किंग खान के लिए डीजे बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने शाह रुख खान की पार्टी में अपनी मस्ती और सिंगिंग से चार चांद लगा दिया। इसके अलावा रणवीर ने दीपिका के लिए स्पेशल सॉन्ग भी गाया।

दीपिका के लिए गाया ये गाना

शाह रुख की ग्रैंड पार्टी में रणवीर सिंह ने डीजे बनकर धमाल मचा दिया। उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह सिंगर मीका सिंह के साथ नजर आ रहे हैं। दोनों मिलकर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। रणवीर, 'चलेया' और 'लुंगी डांस' गाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद वो दीपिका पादुकोण की तरफ इशारा करते हुए 'चलो जी जो हुआ जाने दो' गाते नजर आते हैं। दीपिका, रणवीर के सामने डांस करते हुए पार्टी एंजॉय करती देखी जा सकती हैं।

5 साल बाद दिखाई थी वेडिंग वीडियो

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने 'कॉफी विद करण 8' में पहली बार अपनी शादी की वीडियो दिखाई थी। कपल की शादी को पांच साल का समय बीत चुका है। इसी दौरान दोनों ने अपनी लव स्टोरी की शुरुआत के बारे में भी बताया था। तब दीपिका ने कुछ ऐसा कह दिया था, जिसके रणवीर का मूड खराब हो गया और एक्ट्रेस ट्रोलिंग का शिकार हो गईं। 

दीपिका ने कहा था कि रणवीर से रिलेशन के शुरुआती स्टेज में वह दूसरे लोगों से भी मिल रही थीं। एक्ट्रेस इस स्टेटमेंट के बाद से यूजर्स के निशाने पर हैं।

यह भी पढ़ें: रणवीर संग सगाई के बाद इस एक्टर संग बच्चे चाहती थीं Deepika Padukone, वीडियो में कही थी अपने दिल की बात