यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
पकड़ी गई Ranveer Singh की चोरी! अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण संग पहली मुलाकात का जिक्र कर बुरा फंसे एक्टर
अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में करण जौहर के चैट शो ...और पढ़ें

HighLights
- रणवीर सिंह ने दीपिका संग पहली मुलाकात का सुनाया किस्सा
- दीपिका की तरह अनु्ष्का शर्मा के साथ भी सेम था किस्सा!
- रणवीर सिंह को सोशल मीडिया पर किया जा रहा ट्रोल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan Season 8: करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' के आठवें सीजन मे पहले गेस्ट बनकर बी-टाउन के पावर कपल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आए, जिन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए। इस बीच रणवीर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।
दरअसल, 'कॉफी विद करण सीजन 8' में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के साथ अपनी पहली मुलाकात का किस्सा सुनाया। हैरानगी की बात ये है कि ये किस्सा अनुष्का शर्मा संग फर्स्ट मीटिंग की बात से काफी मिलता-जुलता है। नेटिजंस ने रणवीर के इस स्टेटमेंट को नोटिस किया और अनुष्का संग उनका 'कॉफी विद करण' वाले एपिसोड का फुटेज शेयर किया है।
जब रणवीर ने सुनाया था अनुष्का संग फर्स्ट मीटिंग किस्सा
क्लिप में पहले अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह का कॉफी विद करण वाले एपिसोड का फुटेज दिखाया गया, जिसमें 'बैंड बाजा बारात' एक्टर अनुष्का संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताते नजर आ रहे हैं। रणवीर ने कहा था, "मैंने 'रब ने बना दी जोड़ी' देखी और मैं अनुष्का को देखकर मंत्रमुग्ध हो गया। हम डिनर के लिए बाहर गए। मैं इस मॉडल के साथ हूं और मैं सिर्फ अनुष्का के बारे में बात कर रहा था।" वह कहते हैं कि फिर अचानक अनुष्का उनके सामने आईं और वह उन्हें देखते ही रह गए।
Ladies & gentlemen,#RanveerSingh, the greatest wattpad story writer of our generation.🔥🫰#KoffeeWithKaran8 #KoffeeWithKaran #KoffeeWithKaranS8 pic.twitter.com/gJPjQQzAac
— Raymond. (@rayfilm) October 26, 2023
रणवीर ने सुनाई अनुष्का और दीपिका के साथ सेम स्टोरी
रणवीर सिंह ने कुछ इसी तरह कॉफी विद करण सीजन 8 में दीपिका पादुकोण संग अपनी फर्स्ट मीटिग का किस्सा सुनाया। रणवीर ने कहा कि उन्होंने भी दीपिका पादुकोण की 'कॉकटेल' देखी। वह संजय लीला भंसाली के साथ बातचीत कर ही रहे थे कि वह किसे 'रामलीला' फिल्म में लेंगे, तभी दीपिका पादुकोण की एंट्री होती है और वह मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने बताया कि दीपिका चिकनकारी कुर्ते में सादगी की मूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़ें- Koffee with Karan 8: कैसे बनता है 'कॉफी विद करण' का सेट, आइकॉनिक काउच से लेकर इंटीरियर तक का वीडियो आया सामने
ट्रोल हो रहे रणवीर सिंह
रणवीर सिंह का ये वीडियो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, "रणवीर सिंह, हमारी जेनरेशन के शानदार वॉटपैड कहानीकार हैं।" एक ने कहा, "ये कौन सा स्क्रिप्ट है। हर जगह सेम।" सिर्फ यूजर्स ही नहीं, बल्कि कमाल आर खान उर्फ केआरके ने भी रणवीर की चुटकी ली है। केआरके ने ट्वीट कर लिखा, "यह डबल ढोलकी झूठा रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा और दीपिका पादुकोण को लेकर सेम स्टोरी बता रहा है, वो भी सेम शो पर।"
बता दें कि रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा को भी डेट कर चुके हैं। दोनों ने 'बैंड बाजा बारात', 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' और 'दिल धड़कने दो' समेत फिल्मों में साथ काम किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक अवॉर्ड फंक्शन में दोनों के बीच गंदी लड़ाई के बाद उनका ब्रेकअप हो गया था।
