रणवीर सिंह अपनी बहन रितिका के साथ आये नज़र, इन तस्वीरों संग जानें इस भाई-बहन के कुछ स्पेशल सीक्रेट्स
'पद्मावती' को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है लेकिन, रणवीर हर बात से बेपरवाह फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं!
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का अपना एक अलग अंदाज़ है। फ़िल्मों से लेकर सार्वजनिक जगहों पर उनकी मौजूदगी एक कमाल का ऊर्जा लिए रहती है। रणवीर सिंह की ताज़ा तस्वीरें मुंबई एयरपोर्ट से आई हैं, जहां रणवीर अपनी दीदी रितिका भवनानी के साथ नज़र आ रहे हैं। आइये इन तस्वीरों संग जानें रणवीर और रितिका से जुड़ी कुछ रोचक बातें!
आप देख सकते हैं पहली तस्वीर में रणवीर गोगल्स लगाये अपनी प्यारी दीदी के साथ कैमरे में क़ैद हुए हैं। क्या आप जानते हैं रणवीर अपनी दीदी के बेहद करीब हैं। एक बार उन्होंने मजाकिया लहजे में ये कहा भी था कि मेरी दो मांएं हैं। उन्होंने अपनी मां अंजु भवनानी को अपनी बड़ी मम्मी और दीदी रितिका को लिटिल मॉम कहा था।
एक बार मीडिया से बात करते रणवीर सिंह ने कहा भी है कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ से गए हैं। वो गिफ्ट जब भी देतीं तो ढेर सारा गिफ्ट लेकर आतीं। रणवीर ने यह भी बताया कि लोग उनके दांतों की बहुत तारीफ करते हैं और उनके दांत इतने अच्छे इसलिए भी हैं क्योंकि उनकी दीदी रितिका ने बचपन में उन्हें खूब सारी चॉकलेट्स खिलाई हैं!
इसी साल राखी के मौके पर रणवीर सिंह ने अपनी बहन के साथ यह तस्वीर सोशल साइट्स पर शेयर की थी। राखी फेस्टिवल को याद करते हुए रणवीर ने कहा भी है कि जब वो अमेरिका में रह कर पढ़ाई कर रहे थे तब उनकी दीदी उन्हें राखी के साथ टीका और चावल (अक्षत के लिए) भी भेजा करती थीं। इतना ही नहीं उनकी दीदी उन्हें मिठाई के लिए डॉलर्स में रुपये भी भेजती थीं।
वाकई इन दोनों भाई -बहन का प्यार भी तमाम भाई-बहनों की तरह बहुत ही स्पेशल है। बहरहाल, इस मौके पर अगर आप रणवीर सिंह का लुक देखें तो वो हर बार की तरह धांसू नज़र आ रहे हैं!
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड ही नहीं देश तक छोड़ दिया टॉप पर रही इस रहस्मयी एक्ट्रेस ने, बर्थडे पर याद आईं मीनाक्षी
रणवीर सिंह जल्द ही संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावती' में नज़र आने वाले हैं। इस फ़िल्म को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है लेकिन, रणवीर हर बात से बेपरवाह फ़िल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं!