Move to Jagran APP

Deepika को छोड़ Ranveer Singh ने इस लेडी की तारीफों के बांधे पुल, बोले- 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट'

Ranveer Singh Jio World Plaza Video मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल का लॉन्च इवेंट मंगलवार को मुंबई में हुआ। जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक ही छत के नीचे नजर आई। इस दौरान रणवीर सिंह (Ranveer Singh) भी नजर आए। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक किया और नीता अंबानी की खूब तारीफ भी की।

By Aditi YadavEdited By: Aditi YadavPublished: Wed, 01 Nov 2023 01:35 PM (IST)Updated: Wed, 01 Nov 2023 01:35 PM (IST)
रणवीर सिंह और नीता अंबानी (Photo Instagram)

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली।  Ranveer Singh Jio World Plaza Video: बी-टाउन में मंगलवार की रात सितारों के नाम रही। ये मौका था मालिक मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के 'जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल' का। जहां पूरी फिल्म इंडस्ट्री एक ही छत के नीचे नजर आई।

loksabha election banner

इस मौके पर जाह्नवी कपूर, सलमान खान, आलिया भट्ट, सोनम कपूर, करीना कपूर खान और रणवीर सिंह समेत कई सेलेब्स शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस इवेंट के कई वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक वीडियो रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का भी है, जिसमें वह नीता अंबानी (Nita Ambani)  की खूब तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रणवीर संग सगाई के बाद इस एक्टर संग बच्चे चाहती थीं Deepika Padukone, वीडियो में कही थी अपने दिल की बात

रणवीर सिंह ने की नीता अंबानी की तारीफ

जियो वर्ल्ड प्लाजा लग्जरी मॉल' इवेंट में रणवीर सिंह  (Ranveer Singh) ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, जिसमें वह हमेशा की तरह हैंडसम और हंक दिखे। इस दौरान उन्होंने रैंप वॉक किया और नीता अंबानी की खूब तारीफ भी की, जिसे सुन नीता अंबानी काफी खुश हुई और हंसने लगी।

एक्टर ने 'वाह ट्रेंड' की लाइन बोलकर लोगों का दिल जीत लिया। रणवीर ने कहा, इतना सुंदर, इतना सुंदर, बिल्कुल 'वाह' जैसा लग रहा है। आगे उन्होंने कहा, दुनिया इन्हें नीता मुकेश अंबानी के नाम से जानती है लेकिन हम इन्हें प्यार से नीता भाभी बुलाते हैं। हमारी नीता भाभी Wow हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Snehkumar Zala (@snehzala)

दीपिका पादुकोण का वीडियो

दो दिन पहले दीपिका पादुकोण ने भी इस ट्रेंड पर अपना वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह कहती है 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ, जस्ट लुकिंग लाइक अ वाओ'। इस वीडियो में दीपिका अपनी खुद की तारीफ की थी। पत्नी का वीडियो देख पति रणवीर सिंह ने कमेंट में लिखा था, 'हाहाहाहाहा! डेड।

View this post on Instagram

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

एक्टर की आने वाली फिल्म

यह भी पढ़ें- Jio World Plaza की ओपनिंग पर सितारों का लगा मेला, सलमान -दीपिका और जाह्नवी सहित इन स्टार्स का दिखा अलग अंदाज

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द डॉन 3 में नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह शाह रुख खान को रिप्लेस किया है। इसके अलावा निर्देशक संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा भी शामिल है और रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.