विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jio World Plaza की ओपनिंग पर सितारों का लगा मेला, सलमान -दीपिका और जाह्नवी सहित इन स्टार्स का दिखा अलग अंदाज

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Wed, 01 Nov 2023 01:54 AM (IST)

Jio World Plaza Opening Event मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाल ही में मुंबई के सबसे बड़े मॉल जियो ...और पढ़ें

जियो वर्ल्ड प्लाजा ओपनिंग इवेंट पर पहुंचे बॉलीवुड सितारे/ फोटोज- Dainik Jagran
जियो वर्ल्ड प्लाजा ओपनिंग इवेंट पर पहुंचे बॉलीवुड सितारे/ फोटोज- Dainik Jagran

HighLights

  1. मुकेश अंबानी-नीता अंबानी ने की जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग
  2. सलमान खान-दीपिका और आलिया सहित रेड कारपेट पर उतरे ये सितारे
  3. देसी लुक से लेकर वेस्टर्न लुक तक सितारों का बिल्कुल अलग है ये अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Jio World Plaza: देश के सर्वश्रेष्ठ बिजनेसमैन मुकेश अंबानी ने 31 अक्टूबर को मुंबई में सबसे बड़े मॉल जियो वर्ल्ड प्लाजा की ओपनिंग की। 1 नवंबर से ये शानदार मॉल पब्लिक के लिए खुल जाएगा,ल किन उससे एक दिन पहले बॉलीवुड सितारे मुंबई में हुए इस लॉन्च इवेंट पर चार चांद लगाने पहुंचे।

जियो वर्ल्ड प्लाजा मॉल के लॉन्च इवेंट पर सितारों के अलावा क्रिकेटर्स और उद्योगपतियों ने भी रेड कारपेट पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई। सलमान खान से लेकर दीपिका पादुकोण और जाह्नवी से लेकर सोनम तक कई सितारों ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा।

सलमान खान से लेकर दीपिका तक इन सितारों ने लूटी महफिल

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान जहां जाते हैं, वह अपनी मौजूदगी से माहौल बना देते हैं। ऐसा ही कुछ जियो वर्ल्ड प्लाजा के इवेंट पर भी देखने को मिला, जहां सलमान खान ब्लैक जैकेट और ब्लैक टी-शर्ट के साथ ब्राउन पैंट्स में काफी हैंडसम लग रहे हैं। वह रेड कारपेट पर कुछ वैभवी मर्चेंट से लेकर कुछ लोगों के साथ गले मिलते हुए नजर आए।

उनके अलावा इस इवेंट पर बॉलीवुड क्वीन दीपिका पादुकोण वेस्टर्न लुक में नजर आईं। उन्होंने इस खास इवेंट पर ऑफ शोल्डर ग्रे रंग की ड्रेस चुनी, जिसके साथ उन्होंने लॉन्ग बूट कैरी किये। गले में डायमंड नेकलेस पहने और बालों को बांधे हुए दीपिका का ये मैसी लुक देखने लायक है।

आलिया से लेकर रणवीर तक इन सितारों ने भी अपने लुक से लगाए चार चांद

जियो वर्ल्ड प्लाजा के इस इवेंट पर कई सितारों का देसी, तो कुछ सितारों का वेस्टर्न अंदाज देखने को मिला। इस इवेंट पर रणवीर सिंह जहां फुल ब्लैक धोती और कोट में नजर आए, तो वहीं दूसरी तरफ शहनाज गिल भी रेड गाउन ड्रेस में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

यह भी पढ़ें: IOC के ओपनिंग सेरेमनी में एथनिक लुक में पहुंचे Alia Bhatt और Ranbir Kapoor, ट्रोल हुए 'एनिमल' स्टार

इसके अलावा रश्मिका मंदाना ने इस इवेंट के लिए गोल्डन और व्हाइट शॉर्ट ड्रेस को चुना। आथिया शेट्टी यहां क्रॉप टॉप और प्रिंटेड कोट पैंट में पिता सुनील शेट्टी के साथ पोज करती हुई नजर आईं।

इसके अलावा जॉन अब्राहम से लेकर तमन्ना भाटिया, करण जौहर, नोरा फतेही, जेनेलिया-रितेश,राजकुमार पत्रलेखा और आलिया भट्ट सहित कई सितारों ने अपने लुक से फैंस को दीवाना बना दिया।

सारा से सोनम तक इन सितारों का दिखा देसी अंदाज

ग्लैमर का तड़का लगाने से बॉलीवुड अभिनेत्रियां इस इवेंट में बिल्कुल भी पीछे नहीं रहीं। कई एक्ट्रेसेज ने जियो वर्ल्ड प्लाजा (Jio World Plaza) इवेंट के लिउए वेस्टर्न आउटफिट चुना, तो वहीं जाह्नवी कपूर इस इवेंट में पेस्टल रंग के शिमरी लहंगे में बेहद ही ब्यूटीफुल दिखाई दीं।

इसके अलावा सारा अली खान भी गोल्डन आउटफिट और डीप नेक चोली में रेड कारपेट पर अपना जादू बिखेरती नजर आईं। बॉलीवुड की फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इस इवेंट के लिए गोल्डन रंग का लहंगा, कलरफुल चोली विद गोल्डन ज्वैलरी चुना, जिसमें वह लाजवाब लग रही थीं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में चली नई हवा, दुश्मनी भूल करीब आ रहे स्टार्स, शाह रुख-सनी के बाद सलमान-अरिजीत में पैचअप!