विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर ने दुल्हन दीपिका का इस प्रकार संभाला था पल्लू

By Rahul soniEdited By:
Published: Thu, 22 Nov 2018 02:11 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 08:16 AM (IST)

दीपिका और रणवीर का दूसरा रिसेप्शन मुंबई में 28 नवंबर को होगा।

रणवीर ने दुल्हन दीपिका का इस प्रकार संभाला था पल्लू
रणवीर ने दुल्हन दीपिका का इस प्रकार संभाला था पल्लू

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब हमसफर हैं। 14 और 15 नवंबर को शादी करने के बाद दोनों एक दूसरे के हुए। इसके बाद बेंगलुरु में 21 नवंबर की शाम को रिसेप्शन हुआ जिसमें रणवीर और दीपिका की जबरदस्त केमेस्ट्री देखने को मिली। शरारती रणवीर ने निभाई अपनी जिम्मेदारी निभाते नजर आए।

जी हां, शरारती रणवीर सिर्फ मस्ती-मजाक नहीं करता बल्कि जिम्मेदारी भी निभाता है। दरअसल, बेंगलुरु में 21 नवंबर को हुए रिस्पेशन में रणवीर ने अपनी अर्धांगिनी दीपिका पादुकोण का पूरा साथ दिया। जब दोनों रिसेप्शन के लिए जा रहे थे तो बीच में वे मीडिया के सामने फोटो सेशन के लिए आए। चूंकि, दीपिका ने हैवी साड़ी पहन रखी थी इसलिए रणवीर ने कुछ समय उनका पल्लू संभालते नजर आए। यह नजारा कैमरे में कैद हो गया है।   

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि, किस प्रकार रणवीर दीपिका की पल्लू को संभालने में मदद कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण ने रिसेप्शन के लिए हैवी साड़ी पहनी थी। वहीं, रणवीर शेरवानी में नजर आए।

रणवीर और दीपिका की इस तस्वीर में इस कपल की खूबसूरती को देखा जा सकता है। 

रिसेप्शन के मौके पर खास तौर पर साज सज्जा की गई थी। दीपिका और रणवीर रिसेप्शन में जाते वक्त मीडिया के सामने फोटो सेशन के लिए आए। उसी दौरान की यह तस्वीर है। 

यह भी पढ़ें: इस दिन ‘फिर से’ होगी प्रियंका चोपड़ा की शादी...!!!

आपको बता दें कि, दीपिका और रणवीर रिसेप्शन के लिए खास तौर पर एक दिन पहले मंगलवार को ही बेंगलुरु पहुंच गए थे। दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में 14 और 15 नवंबर को हुई थी। इसके बाद दोनों भारत आए जहां पर उनका स्वागत किया गया। अब बेंगलुरु में रिसेप्शन के बाद मुंबई के रिसेप्शन पर सबकी निगाहे हैं। क्योंकि इसमें बॉलीवुड सितारों के साथ नामचीन लोग शामिल होंगे। यह रिसेप्शन 28 नवंबर को होगा। 

यह भी पढ़ें: जानिए किसने दीपिका पादुकोण को कोंकणी शादी के लिए की थी साड़ी गिफ्ट