विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए किसने दीपिका पादुकोण को कोंकणी शादी के लिए की थी साड़ी गिफ्ट

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 21 Nov 2018 10:59 AM (IST)Updated: Sun, 25 Nov 2018 08:15 AM (IST)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का पहला रिसेप्शन बेंगलुरु में हुआ।

जानिए किसने दीपिका पादुकोण को कोंकणी शादी के लिए की थी साड़ी गिफ्ट
जानिए किसने दीपिका पादुकोण को कोंकणी शादी के लिए की थी साड़ी गिफ्ट

मुंबई। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बेंगलुर में हैं। आज 21 नवंबर को होने वाले रिसेप्शन में दोनों बतौर कपल पहली बार प्रेजेंस देंगे। रणवीर और दीपिका ने इटली के लेक कोमो में 14 नवंबर को कोंकणी शादी की। इस कोंकणी शादी को लेकर नई जानकारी हम आपको बताने जा रहे हैं। 

दरअसल, 14 नवंबर को दीपिका और रणवीर की कोंकणी शादी हुई थी। इसके बाद 15 नवंबर को सिंधी रीति-रिवाज में शादी सम्पन्न हुई थी। दीपिका और रणवीर की शादी की सभी ड्रेसेस को डिजाइन करने वाली फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी हैं जिन्होंने हाल ही में दीपवीर की शादी कई तस्वीरों को अपनी इंस्टास्टोरी के जरिए शेयर किया। इसमें एक तस्वीर यह जानकारी देते हुए है कि कोंकणी शादी में दीपिका ने जो साड़ी पहनी थी वह उन्हें उनकी मां उज्जवला पादुकोण ने गिफ्ट की थी। वे लिखती हैं कि, ट्रेडिशनल के मुताबिक मां द्वारा बेटी को साड़ी गिफ्ट की जाती है जिसे बेटी शादी में पहनती है। आगे यह भी बताया है कि, यह साड़ी बेंगलुरु से ही खरीदी गई थी। 

दीपिका और रणवीर की शादी की पहली तस्वीर के लिए उनके फैंस को काफी इंतजार करना पड़ा था। पहली तस्वीर 15 नवंबर को रात 8 बजे साझा की गई थी। लेकिन धीरे-धीरे कुछ तस्वीरें सामने आई। 20 नवंबर को तो रणवीर और दीपिका ने शादी की ज्यादातर तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया।

15 नवंबर को सिंधी रीति रिवाज में शादी करने के बाद दोनों भारत वापिस लौटे थे। बुधवार को दोनों मुंबई से बेंगलुरु पहुंच गए थे। बेंगलुरु से भी कुछ तस्वीरें सामने आई थी जिसमें दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण भी नजर आए थे।  आपको बता दें कि, रणवीर और दीपिका का 21 नवंबर को रिसेप्शन बेंगलुरु में हुआ। अब मुंबई में 28 नवंबर को रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। 

यह भी पढ़ें: दीपिका रणवीर की शादी का बिग फोटो एलबम, आज बेंगलुरु में रिसेप्शन

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान का यह वीडियो संभलकर देखिए, कहीं प्यार न हो जाए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।