विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ranveer Singh: रणवीर सिंह ने चंद्रयान-3 के सवाल पर साधी चुप्पी, एटीट्यूड देख फूटा यूजर्स का गुस्सा

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Thu, 24 Aug 2023 02:12 PM (IST)

Ranveer Singh बॉलीवुड के अगले डॉन यानी कि रणवीर सिंह जॉली नेचर की वजह से फैंस में खासे चर्चित हैं। ...और पढ़ें

File Photo of Ranveer Singh. Photo Credit: Instagram
File Photo of Ranveer Singh. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. रणवीर सिंह ने चंद्रयान-3 के सवाल पर नहीं दिया जवाब
  2. एक्टर अपने एटीट्यूड को लेकर हो गए ट्रोल
  3. डॉन 3 में नजर आएंगे रणवीर सिंह

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय स्पेस रिसर्च संस्थान (ISRO) के मून मिशन चंद्रयान-3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग से देश में गर्व का माहौल है। चांद के साउथ पोल पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन गया है। इंडिया के हर एक कोने में लोगों ने चंद्रयान-3 की सक्सेसफुल लैंडिंग का जश्न मनाया। 

इसरो की सफलता से देश का हर नागरिक खुश है। लेकिन इसी बीच एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसको लेकर वह सोशल मीडिया पर ट्रॉल हो गए।

चंद्रयान-3 पर रणवीर सिंह ने नहीं दिया जवाब

रणवीर सिंह का यह वीडियो बांद्रा के डबिंग स्टूडियो के बाहर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणवीर सिंह मास्क लगाए स्टूडियो से बाहर निकलते हैं। इस बीच मीडिया उन्हें चंद्रयान-3 की सफलता के बारे में बताती है। वह रणवीर से कहते हैं, "चंद्रयान 3 सक्सेसफुल हो गया है।" एक्टर इस बात पर कुछ भी कहने की बजाय सीधे अपनी गाड़ी में बैठकर चले जाते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

ट्रोल हुए रणवीर सिंह

रणवीर का यह एटीट्यूड सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। इसी बात को लेकर उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक ने कमेंट किया, "ऐसे ही बेवकूफ एक्टर को इंडिया में हाईप मिलती है।" इसी तरह एक अन्य यूजर ने लिखा, "शर्मनाक! और हम इनको हीरो मानते हैं। रियल हीरो हमारे साइंटिस्ट हैं।"

रणवीर सिंह वर्क फ्रंट

रणवीर सिंह की पिछले महीने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक कमाई कर ली है। अब रणवीर सिंह का नेक्स्ट प्रोजेक्ट 'डॉन 3' है। फरहान अख्तर के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म 2025 में रिलीज होगी। वहीं, मूवी में उनकी 'जंगली बिल्ली' यानी कि लीडिंग लेडी कौन होगी, इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। फैंस रणवीर सिंह को डॉन के लुक में देखने के लिए उत्साहित हैं।