विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Don 3 से मुंह मोड़ना Ranveer Singh को पड़ा भारी, इतनी बड़ी कीमत चुकाएंगे 'धुरंधर' स्टार?

Published: Mon, 09 Feb 2026 07:28 PM (IST)

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फरहान अख्तर की आगामी फिल्म डॉन 3 (Don 3) से बाहर हो गए हैं। मोस्ट एंटीसिपेटेड ...और पढ़ें

डॉन 3 छोड़ने की कीमत चुकाएंगे रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

डॉन 3 छोड़ने की कीमत चुकाएंगे रणवीर सिंह। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर (Dhurandhar) स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) पिछले कुछ वक्त से हेडलाइंस में छाए हुए हैं। एक तरफ उनकी फिल्म धुरंधर ने ताबड़तोड़ सफलता हासिल की तो दूसरी तरफ उन्होंने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 से ही किनारा कर लिया।

रणवीर सिंह की डॉन 3 (Ranveer Singh Don 3 Exi) का ऐलान तीन साल पहले हुआ था। वह ओजी डॉन शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को रिप्लेस करने वाले थे। उन्होंने फिल्म भी साइन कर ली थी।

रणवीर सिंह ने अचानक छोड़ी डॉन 3

यहां तक कि प्री-प्रोडक्शन का काम भी शुरू हो गया था। हालांकि, शूटिंग शुरू होने से पहले ही रणवीर ने मूवी छोड़ दी। अब रणवीर सिंह को ऐन मौके पर डॉन 3 छोड़ना भारी पड़ सकता है। ऐसी खबर आ रही है कि एक्टर को फिल्म से एग्जिट लेने के लिए भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

ranveer singh

डॉन 3 के मेकर्स ने रणवीर सिंह से की डिमांड

वेरायटी इंडिया के मुताबिक, फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की एक्सेल एंटरटेनमेंट की तरफ से रणवीर सिंह से डॉन 3 छोड़ने के लिए 40 करोड़ रुपये की डिमांड की गई है। कहा जा रहा है कि रणवीर के हटने से प्रोडक्शन हाउस को प्री-प्रोडक्शन के दौरान काफी नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- Don 3 छोड़ते ही Ranveer Singh से खफा हुए फरहान अख्तर, सोशल मीडिया पर डायरेक्टर ने निकाला गुस्सा?

मेकर्स की डिमांड के खिलाफ रणवीर सिंह!

मगर डॉन 3 के मेकर्स की ये डिमांड रणवीर सिंह को मंजूर नहीं है। वह नुकसान के जिम्मेदार नहीं हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने प्रोजेक्ट इसलिए छोड़ा क्योंकि वह स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे। वह लगातार बदलाव करने के लिए कह रहे थे और उन्हें फाइनल ड्राफ्ट पसंद नहीं आया। दूसरी ओर मेकर्स का कहना है कि उन्होंने प्री-प्रोडक्शन का काम तभी शुरू किया, जब उन्होंने हामी भरी।

Dhurandhar Actor

रणवीर सिंह की आगामी फिल्म

फिलहाल, रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म धुरंधर पार्ट 2 (Dhurandhar Part 2 Release Date) की तैयारी में जुटे हुए हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में वह हमजा उर्फ जसकीरत सिंह की भूमिका में दिखाई देंगे। यह धुरंधर का अगला पार्ट है।

यह भी पढ़ें- 'जंगली बिल्ली' की फिर होगी फ्रेंचाइजी में वापसी, Don 3 और कृष 4 पर Priyanka Chopra ने दिया हिंट?