विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Don 3 छोड़ते ही Ranveer Singh से खफा हुए फरहान अख्तर, सोशल मीडिया पर डायरेक्टर ने निकाला गुस्सा?

Published: Fri, 30 Jan 2026 04:34 PM (IST)

रणवीर सिंह ने धुरंधर की सक्सेस के बाद फरहान अख्तर की मोस्ट अवेटेड फिल्म डॉन 3 (Don 3) से किनारा ...और पढ़ें

फरहान ने रणवीर सिंह से तोड़े सारे नाते। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

फरहान ने रणवीर सिंह से तोड़े सारे नाते। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। डॉन 3 बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड मूवी थी जिसकी अनाउंसमेंट तीन साल पहले ही हो गई थी। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) को रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रिप्लेस करने वाले थे। उनका नाम भी कन्फर्म हो गया था।

रणवीर सिंह कुछ फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद फरहान अख्तर की डॉन 3 पर फोकस करने वाले थे, लेकिन धुरंधर (Dhurandhar) की रिलीज के बाद ही ऐसी खबर आई कि रणवीर ने डॉन 3 से किनारा कर लिया है। कहा जा रहा है कि रणवीर के आउट होते ही फिल्म पोस्टपोन कर दी गई है।

डॉन 3 के बाद रणवीर से नाराज फरहान?

इन सबको लेकर अभी तक फरहान अख्तर या फिर रणवीर सिंह की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन डायरेक्टर ने कुछ ऐसा किया है जिससे फिल्मी गलियारों में दोनों के बीच अनबन के कयास लगने शुरू हो गए हैं। डॉन 3 के पोस्टपोन होते ही फरहान अख्तर ने सोशल मीडिया पर एक बड़ा कदम उठाया है जिससे माना जा रहा है कि डायरेक्टर धुरंधर एक्टर से काफी नाराज हैं। 

Farhan Akhtar

फरहाना अख्तर ने तोड़ा रणवीर से नाता

दरअसल, फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। एक्टर-डायरेक्टर ने ऑफिशियली रणवीर के बारे में कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन डॉन 3 के पोस्टपोन होते ही उन्होंने रणवीर को अपने इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, रणवीर अभी भी फरहान को फॉलो कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Don लौट आया! रणवीर के आउट होते ही Shah Rukh Khan ने 'डॉन 3' के लिए बोला हां, सिर्फ एक शर्त पर करेंगे फिल्म?

Ranveer

Ranveer insta

डॉन 3 के लिए नहीं मिल रहा हीरो?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो फरहान अख्तर ने अभी के लिए डॉन 3 को पोस्टपोन कर दिया है, इसकी वजह फिल्म का लीड हीरो कास्ट न होना है। रणवीर के आउट होते ही फिल्म की टीम लीड हीरो की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल के लिए फरहान अपनी अगली फिल्म जी ले जरा पर काम कर रहे हैं जिसमें आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ लीड रोल में हैं। 

यह भी पढ़ें- Don 3 में हुई इस फेमस बॉलीवुड विलेन की एंट्री, विक्रांत मैसी को रिप्लेस करेगा एक्टर